लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक मशाल रिले को हिरोशिमा की सड़कों से हटाया गया

By भाषा | Updated: May 11, 2021 19:55 IST

Open in App

तोक्यो, 11 मई (एपी) तोक्यो ओलंपिक की मशाल रिले को हिरोशिमा की सड़कों से हटा लिया गया है क्योंकि उद्घाटन समारोह से सिर्फ 10 हफ्ते पहले जापान में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में इजाफा हुआ है।

हिरोशिमा के गवर्नर हिदेहिको युजाकी ने कहा कि रिले के बावजूद अगले हफ्ते समारोह का आयोजन किए जाने की संभावना है। पिछले कुछ हफ्तों में यह रिले में कम से कम छठा बदलाव किया गया है जिसमें मार्ग में बदलाव से लेकर इसे रद्द करना तक शामिल है।

आयाजकों ने रिले की शुरुआत से पहले ही चेताया था कि महामारी को देखते हुए बदलाव और विलंब हो सकते हैं।

युजाकी ने सोमवार को कहा, ‘‘यह तय है कि सड़कों पर रिले नहीं होगी क्योंकि हम सभी बाहर जाने से बचने का प्रयास कर रहे हैं और आयोजकों के साथ बात चल रही है कि सड़कों पर रिले के बिना कैसे समारोह का आयोजन किया जाए।’’

रिले की शुरुआत 25 मार्च को उत्तर-पूर्वी जापान में हुई थी और इसका समापन 23 जुलाई को ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में होगा। तोक्यो और अन्य क्षेत्रों को 31 मई तक आपातकाल की स्थिति में रखा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!