लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक क्वालीफायर फेड कप राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप 15 मार्च से

By भाषा | Updated: January 29, 2021 21:53 IST

Open in App

पटियाला, 29 जनवरी फेडरेशन कप राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 24वें टूर्नामेंट का आयोजन यहां एनआईएस में 15 से 19 मार्च तक किया जाएगा। यह प्रतियोगिता ओलंपिक क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट है।

मौजूदा महामारी को देखते हुए इस चैंपियनशिप का आयोजन कोविड-19 से जुड़े कड़े सुरक्षा नियमों के तहत किया जाएगा। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एएफआई ने कहा, ‘‘टूर्नामेंट के सुचारू संचालन के लिए महामारी से जुड़े संबंधित राज्य सरकार के अन्य दिशानिर्देशों का भी कड़ाई से पालन किया जाएगा।’’

एएफआई ने कहा कि कोई भी अधिकारी या खिलाड़ी अगर मानक संचालन प्रक्रिया और दिशानिर्देशों का उल्लंघन करता पाया गया जो उसे चैंपियनशिप में हिस्सा लेने से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।

संघ ने साथ ही कहा कि अगर कोई खिलाड़ी प्रविष्टि भेजने के बाद बिना किसी वैध कारण के टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेता है जो संभवत: उसे भविष्य की प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की स्वीकृति ना दी जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

क्रिकेटकैच लो मैच जीतो?, प्रशंसकों को चौंकाया, एक हाथ से कैच लेकर किशन को किया आउट?, जानसेन ने किया कमाल, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!