लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक जाने वाली निशानेबाज मनु भाकर को कोरोना टीके का पहला डोज लगा

By भाषा | Updated: April 27, 2021 20:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल चैम्पियन निशानेबाज मनु भाकर को मंगलवार को हरियाणा के झज्जर में सरकारी अस्पताल में कोरोना टीके का पहला डोज लगा । वह तीन महीने बाद होने वाले तोक्यो ओलंपिक में भारत की पदक उम्मीदों में से है ।

भाकर को उसके गांव के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (सीएचसी) में कोवीशील्ड वैक्सीन का डोज लगाया गया ।

उसने ट्विटर पर डाले वीडियो में कहा ,‘‘ अपने माता पिता के साथ मैं सीएचसी ढाकला में कोरोना टीके का पहला डोज लेने आई हूं ।’’

ओलंपिक जाने वाले खिलाड़ियों को प्राथमिकता के आधार पर टीके दिये जा रहे हैं और इसमें उम्र की कोई सीमा नहीं है । सरकार ने कोरोना संक्रमण के बढते मामलों को देखते हुए 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों को एक मई से टीके देने का ऐलान किया है ।

आईएसएसएफ विश्व कप, युवा ओलंपिक और राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता भाकर ने भारतीयों से टीके लगवाने का अनुरोध किया ।

उसने कहा ,‘‘ मैं सभी देशवासियों से कोरोना प्रोटोकॉल का अनुसरण करने की अपील करती हूं । इसमें सामाजिक दूरी बनाये रखना , हाथ धोना, सैनिटाइज करना और मास्क पहनना शामिल है । टीके लगवा लीजिये और भीड़ भरी जगहों पर जाने से बचिये । स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों का पालन कीजिये ।’’

भाकर 23 जुलाई से होने वाले तोक्यो ओलंपिक में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल , 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत और मिश्रित टीम स्पर्धा में भाग लेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

क्रिकेटRCB vs DC: आखिरी ओवर में डेविड मिलर के कमाल ने दिल्ली कैपिटल्स को दिलाई 6 विकेट से जीत

क्रिकेटआखिरी ओवर में 6,6,4... मिलर ने पलटा हारा हुआ मैच, फैंस रह गए हैरान

विश्व20 लाख बैरल तेल ले जा रहे भारतीय टैंकर पर ईरान की नौसेना ने किया हमला, बरसाई गोलीबारी

ज़रा हटकेVIRAL: बिहार के लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट में IPL जैसे भीड़, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!