लाइव न्यूज़ :

ओलंपियन विष्णु वर्धन यूपी ओपन में भाग लेंगे

By भाषा | Updated: February 27, 2021 21:36 IST

Open in App

लखनऊ, 27 फरवरी ओलंपियन विष्णु वर्धन उन 21 भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हैं जो रविवार से यहां शुरू हो रहे आईटीएफ (अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ) 15,000 डॉलर इनामी यूपी (उत्तर प्रदेश) ओपन में भाग लेंगे।

सात मार्च तक चलने वाले इस टूर्नामेंट को यहां के वैजयंत खंड मिनी स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस प्रतियोगिता के लिए 26 खिलाड़ियों ने अपनी रैंकिंग के आधार पर क्वालीफाइंग ड्रा में जगह बनाई, वहीं छह अन्य खिलाड़ियों जिसमें आशुतोष तिवारी, आनंद प्रकाश, अर्नव आलोक गोयल (सभी उत्तर प्रदेश से), विष्णु वर्धन, अजय मलिक और लक्ष्मी सूद को वाइल्ड कार्ड से प्रवेश दिया गया है।

लखनऊ के बाद पुरुषों के आईटीएफ सर्किट का आयोजन इंदौर, पुणे और दिल्ली में होगा जिसमें कोविड-19 के कारण पिछले साल खेल से दूर रहने वाले भारतीय खिलाड़ियों को कुछ अंक जुटाने का मौका मिलेगा।

क्वालीफाइंग चरण के आठ खिलाड़ी मुख्य ड्रॉ में जगह बनायेंगे। ये मुकाबले अगले दो दिनों में खेले जाएंगे।

टूर्नामेंट से जुड़े एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ हमने कोविड-19 को लेकर आईटीएफ, एआईटीए (अखिल भारतीय टेनिस संघ) और उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशों के तहत एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) तैयार की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

क्रिकेटपंजाब किंग्स का IPL के इतिहास में 9वीं बार 200 से ज़्यादा रनों का सफल चेज़, SRH को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!