लाइव न्यूज़ :

वैज्ञानिक फिटनेस ट्रेनिंग प्रणाली शुरू करने वाले ओलंपियन जगमोहन का निधन

By भाषा | Updated: November 17, 2020 19:59 IST

Open in App

पटियाला, 17 नवंबर एनआईएस पटियाला में एथलेटिक्स और अन्य खेलों में वैज्ञानिक फिटनेस ट्रेनिंग तरीके शुरू करने वाले बाधा दौड़ ओलंपियन जगमोहन सिंह का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे।

वह भारतीय खेल प्राधिकरण में संयुक्त महानिदेशक के तौर पर भी काम कर चुके थे। उन्होंने 1960 रोम ओलंपिक की 110 मीटर बाधा दौड़ में देश का प्रतिनिधित्व किया था। वह 1958 से 1960 तक इस स्पर्धा में राष्ट्रीय चैम्पियन रहे थे।

उनके नाम 110 मीटर बाधा दौड़ और डेकाथलन का राष्ट्रीय रिकार्ड भी रहा था।

वह सिर्फ अपने समय के शीर्ष एथलीट ही नहीं थे बल्कि वह भारतीय खेल में शिक्षक, कोच, प्रशासक और शारीरिक ट्रेनर के तौर पर भी काम कर चुके थे।

लंबे समय तक भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के सचिव रह चुके ललित भनोट ने कहा, ‘‘जगमोहन ने खेलों में वैज्ञानिक ट्रेनिंग तरीकों की शुरूआत की, विशेषकर एथलेटिक्स में लेकिन हॉकी और साइक्लिंग में भी उन्होंने ऐसा किया। वह इस उम्र में भी बहुत ही सक्रिय रहते थे। हाल में उन्होंने मुझे रिसर्च पेपर भेजे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar New CM: कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, आज फैसला, बनेंगे 33 मंत्री, देखिए किस दल से कौन?

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!