लाइव न्यूज़ :

ओडिशा के खेल मंत्री ने कहा, पुरुष जूनियर हॉकी विश्व कप के सफल आयोजन के लिए तैयार

By भाषा | Updated: November 15, 2021 21:23 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 15 नवंबर पुरुष जूनियर हॉकी विश्व कप की 24 नवंबर से यहां शुरुआत को जब एक पखवाड़े से कम का समय बचा है तब ओडिशा सरकार ने सोमवार को कहा कि वे प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए अच्छी तरह तैयार हैं।

ओडिशा के खेल मंत्री तुषारकांति बेहड़ा ने कहा कि बुनियादी ढांचा की नहीं बल्कि टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए प्रक्रिया भी तैयार है।

बेहड़ा ने कहा, ‘‘ओडिशा परफेक्ट मेजबान की भूमिका निभाने के लिए एक बार फिर तैयार है।’’

उन्होंने बताया कि टीमें इस हफ्ते से भुवनेश्वर पहुंचना शुरू कर देंगी।

मंत्री ने कहा कि ओडिशा सरकार और हॉकी इंडिया के अधिकारी टूर्नामेंट के प्रत्येक पहलू पर काम कर रहे हैं जिससे कि पूरी तरह के सुरक्षित माहौल में टूर्नामेंट का आयोजन सुनिश्चित हो सके।

पिछले जूनियर हॉकी विश्व कप का आयोजन 2016 में लखनऊ में हुआ था और भारत फाइनल में बेल्जियम को हराकर चैंपियन बना था।

लगभग पांच साल बाद एक बार फिर टूर्नामेंट का आयोजन भारत में हो रहा है। इस बार हालांकि कोविड-19 महामारी के कारण टूर्नामेंट का आयोजन खाली स्टेडियम में होगा।

बेहड़ा ने कहा, ‘‘खिलाड़ियों और हॉकी प्रेमियों के बीच निराशा है क्योंकि इस विश्व कप में दर्शक स्टेडियम में नहीं आएंगे। हमें खचाखच भरे स्टेडियम में लोगों की हौसलाअफजाई की कमी खलेगी। इस विश्व कप में खिलाड़ियों को चुनौतीपूर्ण लेकिन खेलने का शानदार अनुभव मिलेगा।’’

ओडिशा हॉकी प्रमोशन काउंसिल के चेयरमैन और पूर्व भारतीय खिलाड़ी दिलीप टिर्की ने कहा, ‘‘हॉकी में नए युग की शुरुआत हुई है और ओडिशा का हॉकी से गहरा रिश्ता है, राज्य खेल के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!