लाइव न्यूज़ :

ईस्ट बंगाल को 6-5 से हराकर ओडिशा ने जीत के साथ किया सत्र का समापन

By भाषा | Updated: February 27, 2021 21:56 IST

Open in App

बम्बोलिम, 27 फरवरी दूसरे हाफ में पांच गोल के दम पर ओडिशा एफसी ने यहां जीमएसी स्टेडियम में खेले गए इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सत्र के अपने अंतिम मुकाबले में ईस्ट बंगाल को 6-5 से हराकर जीत के साथ अपने अभियान को खत्म किया।

ओडिशा के लिए एस लालरेजुआला ने 33वें, पॉल ने 49वें और 66वें, जैरी ने 51वें और 67वें तथा डिएगो मौरिसियो ने 69वें मिनट में गोल दागे। वहीं, ईस्ट बंगाल के लिए एंथोनी पिल्किंगटन ने 24वें , रवि कुमार ने 37वें मिनट में आत्मघाती गोल, आरोन अमादी ने 60वें और इंजुरी टाइम (90+5 मिनट) में तथा जेजे लालपेखलुआ ने 74वें मिनट में गोल किए।

ओडिशा की 20 मैचों में यह दूसरी जीत रही और उसने 12 अंकों के साथ 11वें स्थान पर रहते हुए सत्र का समापन किया। पहली बार आईएसएल में खेल रही ईस्ट बंगाल को 20 मैचों में नौवीं हार का सामना करना पड़ा और टीम ने 17 अंकों के साथ नौवें स्थान पर रहते हुए सत्र का समापन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

क्रिकेटकैच लो मैच जीतो?, प्रशंसकों को चौंकाया, एक हाथ से कैच लेकर किशन को किया आउट?, जानसेन ने किया कमाल, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!