लाइव न्यूज़ :

अब सनराइजर्स के साहा कोविड से संक्रमित, टल सकता है मुंबई के खिलाफ मैच

By भाषा | Updated: May 4, 2021 13:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मई सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा का कोविड-19 के लिये किया गया परीक्षण पॉजिटिव आया है जिससे उनकी टीम का मुंबई इंडियन्स के खिलाफ आज शाम होने वाला इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच टाला जा सकता है।

सनराइजर्स के सूत्रों ने पीटीआई से इसकी पुष्टि की और बताया कि पूरी टीम को अलग थलग रहने को कहा गया है।

सूत्रों ने कहा, ‘‘उन्हें बुखार था और वह पिछले पांच दिनों से अलग थलग थे। हमें भी अपने कमरों में ही रहने के लिये कहा गया है। ’’

इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के गेंदबाजी कोच एल बालाजी के पॉजिटिव पाये जाने के बाद सीएसके और राजस्थान रॉयल्स के बीच बुधवार को होने वाला मैच स्थगित कर दिया गया था।

सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का मैच भी स्थगित कर दिया गया था क्योंकि केकेआर के गेंदबाजों संदीप वारियर्स और वरुण चक्रवर्ती का परीक्षण पॉजिटिव आया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!