लाइव न्यूज़ :

Novak Djokovic Wimbledon 2024: एलेक्स डि मिनोर हटे, 13वीं बार सेमीफाइनल में पूर्व नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच, अंतिम-4 में इस खिलाड़ी से टक्कर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 10, 2024 18:18 IST

Novak Djokovic Wimbledon 2024: चौथे दौर में आर्थर फिल्स पर 6-2, 6-4, 4-6, 6-3 की जीत के दौरान उन्होंने ‘क्रैक’ की आवाज सुनी थी।

Open in App
ठळक मुद्देNovak Djokovic Wimbledon 2024: वॉकओवर से जोकोविच ने 13वीं बार विंबलडन सेमीफाइनल में जगह बनाई।Novak Djokovic Wimbledon 2024: ‘‘बेशक यह वह घोषणा नहीं है जो मैं करना चाहता था। मैं टूट चुका हूं।’’Novak Djokovic Wimbledon 2024: शुक्रवार को टेलर फ्रिट्ज और लोरेंजो मुसेटी के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

Novak Djokovic Wimbledon 2024: दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने कूल्हे की चोट के कारण बुधवार को एलेक्स डि मिनोर के हटने पर विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। ऑस्ट्रेलिया के नौवें वरीय डि मनोर ने सेंटर कोर्ट पर जोकोविच के खिलाफ होने वाले क्वार्टर फाइनल मुकाबले से घंटों पहले टूर्नामेंट से हटने की घोषणा की। डि मिनोर ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘बेशक यह वह घोषणा नहीं है जो मैं करना चाहता था। मैं टूट चुका हूं।’’

उन्होंने बताया कि सोमवार को चौथे दौर में आर्थर फिल्स पर 6-2, 6-4, 4-6, 6-3 की जीत के दौरान उन्होंने ‘क्रैक’ की आवाज सुनी थी। जब वह मैच समाप्त हुआ तो डि मिनोर सावधानी से नेट की ओर गए लेकिन बाद में मीडिया से बात करते समय उन्होंने स्थिति की गंभीरता को कम करके आंका। इस वॉकओवर से जोकोविच ने 13वीं बार विंबलडन सेमीफाइनल में जगह बनाई।

इस तरह से उन्होंने पुरुष एकल में रोजर फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की। दूसरे वरीयता प्राप्त जोकोविच ने पुरुष एकल में रिकॉर्ड 24 ग्रैंड स्लैम खिताबों में से सात विंबलडन में जीते हैं। फाइनल में जगह बनाने के लिए जोकोविच का सामना शुक्रवार को टेलर फ्रिट्ज और लोरेंजो मुसेटी के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

टॅग्स :विंबलडननोवाक जोकोविच
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

विश्वअमेरिकी ओपन टेनिस 2025ः सिनर और अल्काराज में भिड़ंत, लगातार तीसरा अवसर, शीर्ष-2 खिलाड़ी में खिताबी टक्कर, फिर 25वें ग्रैंड स्लैम से चूके जोकोविच

अन्य खेलWimbledon 2025: विंबलडन विजेता जैनिक सिनर ने वेल्स की राजकुमारी चार्लोट के लिए टेनिस बॉल पर किया साइन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!