लाइव न्यूज़ :

रोजर फेडरर को पीछे छोड़ रिकॉर्ड 32वीं बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचे जोकोविच

By शिवेंद्र राय | Updated: July 9, 2022 10:30 IST

रिकार्ड 32वीं बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचे जोकोविच का ये आठवां खिताबी मुकाबला होगा। पिछली बार के उपविजेता और छह के विंबलडन चैंपियन का निगाहें इस बार खिताब पर होंगी।

Open in App
ठळक मुद्देजोकोविच पिछले साल के विंबलडन उपविजेता हैं 10 जुलाई को होगा खिताबी मुकाबलाफाइनल में किर्गियोस से होगा सामना

लंदन: सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविचविंबलडन ओपन में पुरुष एकल के फाइनल में पहुंच गए हैं। सेमीफाइनल मुकाबले में जोकोविच का सामना कैमरून नोरी से था। जोकोविच ने नोरी को चार सेटों तक चले मुकाबले में 2-6, 6-3, 6-2, 6-4 से हराया। इसी के साथ जोकोविच ने एक खास कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। नोवाक जोकोविच ने अब रोजर फेडरर को पीछे छोड़कर सबसे ज्यादा बार ग्रैंड स्लैम फाइनस खेलने का कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। जोकोविच का ये 32वां ग्रैंडस्लैम फाइनल है।

मैच जीतने के बाद नोवाक जोकोविच ने कहा,  “मैंने ग्रैंड स्लैम में कई सेमीफाइनल खेले हैं, लेकिन कोर्ट पर जाना कभी आसान नहीं होता, बहुत दबाव और उम्मीदें होती हैं, यहां तक ​​कि खुद से भी। मैं मैच की शुरुआत में गेंद से स्विंग नहीं कर रहा था, मैच में कैमरून का दबदबा था। दूसरे सेट में, उन्होंने गलती किया और मुझे सेट गिफ्ट किया।"

फाइनल में किर्गियोस से होगा मुकाबला

10 जुलाई को होने वाले खिताबी मुकाबले में जोकोविच का सामना निक किर्गियोस से होगा। दिग्गज खिलाड़ी राफेल नडाल के चोट के कारण विंबलडन से बाहर होने के बाद किर्गियोस को वॉकओवर मिला था। किर्गियोस का ये पहला ग्रैंडस्लैम फाइनल है। पेट में चोट की समस्या की बावजूद नडाल क्वार्टर फाइनल मैच खेले थे और मुश्किल जीत भी हासिल की थी, लेकिन सेमीफाइनल मैच से पहले उन्होंने टूर्नामेंट से बाहर होने का फैसला किया।

बता दें के जोकोविच पिछले साल के विंबलडन उपविजेता हैं। जोकोविच अब तक सात बार विंबलडन फाइनल खेल चुके हैं। ये उनका आठवां खिताबी मुकाबला होगा। जोकोविच छह बार विंबलडन जीत चुके हैं।

टॅग्स :विंबलडननोवाक जोकोविचरोजर फेडररराफेल नडालLondon
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्रिकेट1.63 बिलियन डॉलर?, राजस्थान रॉयल्स मालिकाना हक पर क्या बोले सौरव गांगुली?, वीडियो

ज़रा हटके13.5 घंटे शव के साथ 331 यात्री और चालक दल ने किया सफर?, उड़ान भरने के बाद 60 वर्ष की महिला की मौत, हांगकांग से लंदन जा रही ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA32 की घटना

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धः अमेरिका ने बड़ी संख्या में ‘पैट्रियट’ मिसाइलों को यूरोप से हटाकर पश्चिम एशिया भेजा?, डोनाल्ड ट्रंप ने हिजबुल्ला से जुड़े वित्तीय नेटवर्क को किया बैन?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!