लाइव न्यूज़ :

नस्लवाद के खिलाफ सांकेतिक प्रदर्शन पर किसी अन्य के अधिकार का उल्लंघन नहीं होना चाहिए: को

By भाषा | Updated: December 13, 2020 18:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर विश्व एथलेटिक्स (डब्ल्यूए) के अध्यक्ष सेबास्टियन को ने कहा कि नस्लवाद (या रंगभेद) जैसे मुद्दों के खिलाफ एथलीटों के सांकेतिक प्रदर्शनों को ‘ समायोजित’ करने में उन्हें कोई परेशानी नहीं है लेकिन इस हरकत से जश्न मना रहे किसी और खिलाड़ी के अधिकार का उल्लंघन नहीं होना चाहिये।

दुनिया भर के शीर्ष एथलीटों ने ‘ब्लैक लाइव्स मैटर (अश्वेत जिंदगी भी मायने रखती है)’ आंदोलन के साथ एकजुटता व्यक्त की है, जो अमेरिका में एक श्वेत पुलिस अधिकारी के हाथों अफ्रीकी-अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद बड़ा मुद्दा बना गया।

ओलंपिक चार्टर के नियम 50 में घुटने टेकने, मुट्ठी उठाने या पदक समारोह में प्रोटोकॉल का पालन करने से इनकार करने सहित किसी भी तरह के विरोध पर प्रतिबंध है।

सेबास्टियन को हालांकि इस तरह की भाव भंगिमा में कोई शिकायत नहीं है।

उन्होंने पीटीआई-भाषा को दिये साक्षात्कार में कहा, ‘‘ यह बहुत स्पष्ट है कि हर कोई अपने खेल के भीतर अपने दृष्टिकोण की समीक्षा कर रहा है। अगर एथलीट भेदभाव या खेल में नस्लवाद के खिलाफ आवाज उठाते है या विरोध करते है तो मुझे खुशी होगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे इसे समायोजित करने में खुशी होगी। मैं यह भी स्पष्ट करना चाहूंगा कि इस तरह के किसी भी संकेत का हावभाव सम्मानजनक होना चाहिये और इससे अपनी उपलब्धि (या जीत) का जश्न मना रहे किसी अन्य एथलीट को परेशानी नहीं होनी चाहये।’’

पिछले शनिवार को डब्ल्यूए के अध्यक्ष ने 1968 ओलंपिक में 200 मीटर दौड़ के पदक विजेता अश्वेत धावकों टॉमी स्मिथ (स्वर्ण) और जॉन कार्लोस (कांस्य) को सम्मानित किया था।

इन दोनों ने 200 मीटर की दौड़ जीतने के बाद पदक समारोह में अमरीकी राष्ट्रीय गान की धुन बजते समय अपने सिर झुका कर हाथों में काले दस्ताने पहन कर रंगभेद के खिलाफ प्रदर्शन किया जबकि रजत पदक विजेता ऑस्ट्रेलिया के पीटर नोरमैन सामान्य तरीके से खड़े थे।

सेबास्टियन ने कहा, ‘‘ एथलीट विचारों का नेतृत्व करने के मामले में हमेशा आगे रहे है। ऐसा पहले भी हुआ है। 1936 ओलंपिक में जेसी ओवेन्स ने ऐसा किया है। ओलंपिक स्टेडियम में हमने शरणार्थी दल को भी देखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टKarnataka: केरल की किशोरी की चिक्कमगलुरु में मौत; लापता होने के कुछ दिनों बाद मिला शव

क्राइम अलर्टHyderabad: शादी से इनकार करने पर शख्स ने इंजेक्शन से दिया HIV का संक्रमण, खौफ में महिला ने की आत्महत्या

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!