लाइव न्यूज़ :

निसांका का अर्धशतक, श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को 143 रन का लक्ष्य दिया

By भाषा | Updated: October 30, 2021 17:26 IST

Open in App

शारजाह, 30 अक्टूबर सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका की अर्धशतकीय पारी के बावजूद श्रीलंका लगातार विकेट गंवाने के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप में सुपर 12 के ग्रुप एक मैच में शनिवार को यहां निर्धारित 20 ओवरों में 142 रन ही बना पाया।

श्रीलंका के केवल तीन बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे जिनमें निसांका ने 58 गेंदों पर 72 रन बनाये जिसमें छह चौके और तीन छक्के शामिल हैं। बायें हाथ के कलाई के स्पिनर तबरेज शम्सी (17 रन देकर तीन) ने श्रीलंका का मध्यक्रम झकझोरा। ड्वेन प्रिटोरियस (तीन ओवर में 17 रन देकर तीन) और एनरिच नोर्किया (27 रन देकर दो) विकेट लेने वाले अन्य गेंदबाज थे।

निसांका ने धीमी पिच पर अपने फुटवर्क का अच्छा इस्तेमाल किया तथा 19वें ओवर में आउट होने से पहले तेज और स्पिन गेंदबाजों के सामने सहजता से रन बटोरे। उनके अलावा चरित असलंका (14 गेंदों पर 21) और कप्तान दासुन शनाका (11) ही दोहरे अंक में पहुंचे।

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी के लिये उतरे श्रीलंका को उसके सलामी बल्लेबाज फिर से अच्छी शुरुआत नहीं दिला पाये। चौथे ओवर में गेंदबाजी के लिये आये एनरिक नोर्किया ने अनुभवी कुसाल परेरा (सात) का मिडिल स्टंप उखाड़कर श्रीलंका को पहला झटका दिया।

दूसरे सलामी बल्लेबाज निसांका हालांकि अधिक प्रतिबद्ध दिखे जबकि श्रीलंकाई बल्लेबाजी की नयी सनसनी असलंका ने सकारात्मक शुरुआत की। उनके नोर्किया पर लगाये गये दो चौके और केशव महाराज पर लगाया गया छक्का दर्शनीय था। असलंका के रन आउट होने के बाद शम्सी ने गेंद संभाली जिनके सामने श्रीलंका का मध्यक्रम लड़खड़ा गया।

शम्सी ने अपने बेहतरीन स्पैल की शुरुआत भानुका राजपक्षे (शून्य) के विकेट से की जिन्होंने ‘फ्लाइट’ लेती गेंद पर गेंदबाज को वापस कैच थमाया। इसके बाद उन्होंने अविष्का फर्नांडो (तीन) का अपनी ही गेंद पर कैच लिया और फिर वानिंदु हसरंगा (चार) को लांग ऑन पर आसान कैच देने के लिये मजबूर किया।

निसांका ने इस बीच दूसरा छोर संभाले रखा। उन्होंने महाराज पर दो छक्के लगाकर उनका गेंदबाजी विश्लेषण बिगाड़ा तथा 46 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन कप्तान शनाका लंबा शॉट खेलने के प्रयास में गेंद हवा में लहरा गये।

निसांका ने रबाडा को निशाना बनाकर उन पर छक्का और दो चौके लगाकर अपना कौशल दिखाया लेकिन शनाका को आउट करने वाले प्रिटोरियस ने अगले ओवर में दो विकेट हासिल किये। इनमें निसांका का विकेट भी शामिल था जिन्होंने धीमी गेंद पर सीमा रेखा पर कैच थमाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!