लाइव न्यूज़ :

पूर्ण टीकाकरण के बावजूद न्यूजीलैंड के बल्लेबाज फिन एलेन कोविड पॉजिटिव पाए गए

By भाषा | Updated: August 24, 2021 17:46 IST

Open in App

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज फिन एलेन बांग्लादेश पहुंचने पर कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।इंग्लैंड की नई ‘हंड्रेड’ प्रतियोगिता में बर्मिंघम फीनिक्स का प्रतिनिधित्व करने वाले एलेन को पूर्ण टीकाकरण हो चुका है और इंग्लैंड से रवानगी से पहले उनके सभी परीक्षण नेगेटिव आए थे। ढाका पहुंचने के 48 घंटे बाद हालांकि उनका परीक्षण पॉजिटिव आया है।एनजेडसी ने बयान में कहा, ‘‘उसे टीम होटल में पृथकवास पर रखा गया है और जानकारी यह है कि वह हल्के लक्षण अनुभव कर रहा है।’’उन्होंने कहा, ‘‘बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एलेन का उपचार कर रहे हैं और एनजेडसी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के संपर्क में हैं। पृथकवास के दौरान ब्लैक कैप्स (न्यूजीलैंड पुरुष क्रिकेट टीम) के डॉक्टर पैट मैकह्यूज उन पर नजर रखेंगे।’’न्यूजीलैंड की टीम एक सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ पांच टी20 मैचों की श्रृंखला खेलेगी।उपचार और पृथकवास पूरा करने के बाद लगातार दो दिन कोविड-19 परीक्षण में नेगेटिव आने के बाद ही एलेन को दोबारा टीम से जुड़ने की स्वीकृति होगी।न्यूजीलैंड के टीम मैनेजर माइक सेंडल ने कहा है कि वह लगातार एलेन के संपर्क में हैं।एलेन इंग्लैंड के हीथ्रो हवाई अड्डे से एमिरेट्स के विमान से यहां पहुंचे थे। टीम अधिकारियों ने एयरलाइन के अलावा न्यूजीलैंड में उनके परिवार को उनके परीक्षण के नतीजे की जानकारी दे दी है।आकलैंड से सोमवार रात रवाना हुए एलेन के टीम के साथी भी ढाका पहुंच गए हैं और अब अपने कमरे में कम से कम तीन दिन तक अलग थलग रहेंगे।एनजेडसी ने कहा, ‘‘टीम में एलेन की जगह किसी और खिलाड़ी को शामिल किया जाए या नहीं इस पर अभी फैसला नहीं किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटICC T20I Rankings: टॉप-10 में अभिषेक, किशन, तिलक और सूर्यकुमार यादव?, शर्मा के पास 875 अंक और 317 रन बनाने वाले इशान के पास 871 अंक

क्रिकेट8 छक्के के साथ नंबर-1?, टी20 विश्व कप के नॉकआउट टूर्नामेंट में सबसे अधिक, 18 चौके-छक्के के साथ ब्रेंडन मैकुलम रिकॉर्ड की बराबरी?

क्रिकेटT20 World Cup 2026 Semi-Final: 169 रन कम, 43 गेंद पहले जीत, न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर फाइनल में, 33 गेंद में एलन का शतक

विश्वक्या बांग्लादेश जाएंगे पीएम मोदी? तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह का मिला न्योता

विश्वBangladesh Election Result: कुल 300 सीट और बीएनपी ने 197 सीटें जीतीं?, बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री होंगे तारिक रहमान?, जमात-ए-इस्लामी को केवल 63 सीट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!