लाइव न्यूज़ :

बल्लेबाजी का नया फलसफा नहीं बदलेगा लेकिन रणनीति पर बेहतर अमल जरूरी : अय्यर

By भाषा | Updated: March 13, 2021 10:58 IST

Open in App

अहमदाबाद, 13 मार्च भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने इंग्लैंड के हाथों पहले टी20 मैच में मिली हार के बाद कहा कि ‘उन्मुक्त बल्लेबाजी’ का कप्तान विराट कोहली का दिया फलसफा नहीं बदलेगा लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि आगामी मैचों में रणनीति पर बेहतर अमल करना होगा ।

इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में भारतीय टीम महज 124 रन ही बना सकी । इंग्लैंड ने चार ओवर और तीन गेंद बाकी रहते लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया ।

यह पूछने पर कि हर हालात में शॉट्स खेलने का भारत का यह नया बल्लेबाजी फलसफा क्या अब बदलेगा, अय्यर ने कहा ,‘‘ नहीं क्योंकि हमारे पास निचले क्रम तक पावर हिटर्स हैं और इस रवैये में बदलाव की कोई जरूरत नहीं है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘हमने एक रणनीति बनाई थी जिस पर अमल जरूरी था क्योंकि विश्व कप से पहले हमें सारे दाव आजमाने हैं । यह पांच मैचों की श्रृंखला है और इसमें प्रयोग करके देख सकते हैं कि क्या सही लगता है।’’

दूसरा मैच रविवार को यहां खेला जायेगा ।

यह पूछने पर कि क्या उन पर अच्छे प्रदर्शन का दबाव है, अय्यर ने कहा ,‘‘ ऐसा कुछ नहीं है । मैं खुलकर खेल रहा हूं और अपनी पारी का मजा ले रहा हूं ।’’

ऋषभ पंत को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजने के कारण अय्यर पांचवें नंबर पर उतरे लेकिन उन्होंने कहा कि बल्लेबाजी क्रम चिंता का विषय नहीं है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ भारतीय टीम में सभी को पता है कि बल्लेबाजी क्रम को लेकर लचीला होना पड़ेगा । मैने कोई बदलाव नहीं किया । यह बस मानसिकता की बात है कि टीम की क्या जरूरत है और मैने हालात के अनुरूप बल्लेबाजी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!