लाइव न्यूज़ :

व्यस्त कार्यक्रम के बाद स्विटजरलैंड में टूर्नामेंट से पीछे हटे नीरज

By भाषा | Updated: June 29, 2021 21:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जून भारत के स्टार भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने थकान के कारण स्विटजरलैंड में एक शीर्ष स्तर के टूर्नामेंट से नाम वापिस ले लिया ।

चोपड़ा को ल्यूकर्न में स्पिटजेन लेइचटाथलेटिक टूर्नामेंट खेलना थाजो विश्व एथलेटिक्स कांटिनेंटल टूर का दूसरी रजत श्रेणी का टूर्नामेंट है। इसमें ओलंपिक स्वर्ण पदक के दावेदार जर्मनी के जोहानेस वेटर समेत शीर्ष भालाफेंक ख्रिलाड़ी भाग ले रहे हैं ।

चोपड़ा ने 10 जून के बाद से पुर्तगाल, स्वीडन और फिनलैंडमें टूर्नामेंट खेले हैं । समझा जाता है कि चोपड़ा टूर्नामेंट खेलने के लिये स्विटजरलैंड पहुंच भी गए लेकिन यात्रा की थकान के बाद आराम के लिये उन्होंने नाम वापिस ले लिया ।

अब वह स्वीडन में 13 जुलाई को गेटशीड डायमंड लीग में भाग लेंगे जो 23 जुलाई से शुरू हो रहे ओलंपिक से पहले उनका सबसे बड़ा टूर्नामेंट होगा । चोपड़ा ने फिनलैंड में कुओर्ताने खेलों में 86 . 79 मीटर के साथ कांस्य पदक जीता था ।

चोपड़ा के साथ बायो मैकेनिक्सद विशेषज्ञ डॉक्टर क्लॉस बार्तोनिएत्ज और फिजियो इसान मारवाहा भी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!