लाइव न्यूज़ :

'अरशद नदीम भी हमारा बच्चा': ओलंपिक फाइनल के बाद नीरज चोपड़ा की मां ने जीता दिल, देखें वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 9, 2024 07:31 IST

नीरज चोपड़ा ने चल रहे पेरिस ओलंपिक 2024 के फाइनल इवेंट में रजत पदक जीता। छह में से पांच थ्रो में फाउल करने के बाद भारत के भाला स्टार ने दूसरा स्थान हासिल किया।

Open in App
ठळक मुद्देटोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता इस बार पाकिस्तान के अरशद नदीम से हार गए।पाकिस्तान के अरशद नदीम द्वारा स्वर्ण पदक जीतने पर अब नीरज चोपड़ा की मां का दिल जीत लेने वाला बयान सामने आया है।एक वीडियो में नीरज की मां ने कहा कि वह नदीम के स्वर्ण पदक जीतने पर खुश हैं।

Paris Olympic 2024: नीरज चोपड़ा ने चल रहे पेरिस ओलंपिक 2024 के फाइनल इवेंट में रजत पदक जीता। छह में से पांच थ्रो में फाउल करने के बाद भारत के भाला स्टार ने दूसरा स्थान हासिल किया। टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता इस बार पाकिस्तान के अरशद नदीम से हार गए। वहीं, पाकिस्तान के अरशद नदीम द्वारा स्वर्ण पदक जीतने पर अब नीरज चोपड़ा की मां का दिल जीत लेने वाला बयान सामने आया है।

समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा जारी की गई एक वीडियो में नीरज की मां ने कहा कि वह नदीम के स्वर्ण पदक जीतने पर खुश हैं। उन्होंने कहा कि सभी एथलीट उनके अपने बच्चों की तरह हैं। उन्होंने ये भी बताया कि वो नीरज के घर लौटने पर उनका पसंदीदा खाना बनाएंगी। एएनआई ने एक और वीडियो भी पोस्ट किया जिसमें दिखाया गया है कि नीरज चोपड़ा के पिता ने उनकी रजत जीत पर कैसे प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा, "हर किसी का अपना दिन होता है, आज पाकिस्तान का दिन था...लेकिन हमने रजत पदक जीता और यह हमारे लिए गर्व की बात है।" नीरज चोपड़ा ने अपने पेरिस ओलंपिक सफर की शुरुआत दमदार प्रदर्शन के साथ की। फाइनल में उन्हें संघर्ष करना पड़ा लेकिन उन्होंने 89.45 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहकर अपनी जीत दर्ज की। अरशद नदीम ने 92.97 मीटर के रिकॉर्ड-तोड़ थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता।

टॅग्स :नीरज चोपड़ाArshad Nadeemपेरिस ओलंपिक 2024
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय एथलेटिक्स 2025ः नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर की दूरी हासिल की?, डोपिंग डंक भी डसता रहा, इन खिलाड़ी पर गाज?

भारतWorld Championships: नीरज चोपड़ा 8वें स्थान पर रहे, 7 साल में पहली बार पदक से चूके

भारतIndia-Pakistan no-handshake row: क्या नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम एशिया कप विवाद से रहेंगे अछूते?

भारतइस वजह से  डायमंड लीग फाइनल हारे नीरज चोपड़ा, कहा- 21 दिन बाद विश्व चैम्पियनशिप, दिखाएंगे जलवा

विश्वसिलेसिया डायमंड लीगः 365 दिन बाद आमने-सामने होंगे नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम, 16 अगस्त को मुकाबला

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!