लाइव न्यूज़ :

एशियन गेम्स से पहले नीरज चोपड़ा का एक और कमाल, फिनलैंड में जीता गोल्ड

By भाषा | Updated: July 30, 2018 10:40 IST

नीरज इस सत्र में एशियाई सूची में शीर्ष पर चल रहे हैं। वह चेंग और कतर के अहमद बादेर मागोर (सत्र का सर्वश्रेष्ठ 83.71 मीटर) से आगे हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 29 जुलाई: स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने  फिनलैंड में सावो खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए चीनी ताइपे के चाओ सुन चेंग को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया।  राष्ट्रमंडल खेलों के मौजूदा स्वर्ण पदकधारी नीरज ने रविवार को फिनलैंड के लापिनलाहटी में 85.69 मीटर के थ्रो से पहला स्थान हासिल किया। वह एशियाई खेलों के लिये यहां तैयारी में जुटे हैं। चेंग 82.52 मीटर का थ्रो फेंका, वह दूसरे स्थान पर रहे। 

तेईस वर्षीय चेंग एकमात्र एशियाई हैं जिन्होंने 90 मीटर से दूर तक भाला फेंका है। उन्होंने पिछले साल ताइपे में वर्ल्ड यूनिवर्सिटी खेलों में 91.36 मीटर दूर भाला फेंककर चीन के झाओ किंगांग का 89.15 मीटर का पिछला एशियाई रिकार्ड तोड़ा था जो उन्होंने इंचियोन 2014 एशियाई खेलों में बनाया था। 

इस सत्र में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इस महीने के शुरू में स्वीडन में 84.60 मीटर का था। नीरज का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ और राष्ट्रीय रिकार्ड 87.43 मीटर का है जो उन्होंने मई में दोहार में डायमंड लीग प्रतियोगिता के पहले चरण के दौरान हासिल किया थ।  नीरज इस सत्र में एशियाई सूची में शीर्ष पर चल रहे हैं। वह चेंग और कतर के अहमद बादेर मागोर (सत्र का सर्वश्रेष्ठ 83.71 मीटर) से आगे हैं। 

खेल जगत से जुड़ी हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :एशियन गेम्स
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलरमेश बुधियाल ने रचा इतिहास, एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

क्रिकेट2026 ऐची-नागोया एशियाई खेलः जापान में लगेंगे चौके और छक्के, 19 सितंबर-चार अक्टूबर तक एशियाई खेल महाकुंभ

भारतIndia vs Pakistan, Asian Champions Trophy 2024: 4 मैच, 19 गोल और 4 जीत, शीर्ष पर टीम इंडिया, अब पाकिस्तान को धोने की बारी!, जानें कब और कहां देखें लाइव मैच

अन्य खेल4 March History: 1951 में भारत ने किया कारनामा, पहले एशियाई खेलों के आयोजन, 15 स्वर्ण पदकों के साथ 51 पदक पर किया कब्जा

अन्य खेलWomen’s Asian Champions Trophy Title: भारत ने फाइनल में जापान को 4-0 से रौंदकर 2016 के बाद दूसरा खिताब जीता, 8000 फैंस के सामने शानदार प्रदर्शन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!