लाइव न्यूज़ :

नीरज चोपड़ा ने लांच किया ‘आउटरीच कार्यक्रम’, 75 स्कूलों के बच्चों से बातचीत की

By भाषा | Updated: December 4, 2021 19:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार दिसंबर तोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने शनिवार को एक महत्वकांक्षी ‘आउटरीच कार्यक्रम’ लांच किया जो भारत के शीर्ष खिलाड़ियों को स्कूल के बच्चों से जोड़ता है।

इस मौके पर नीरज ने 75 स्कूलों के छात्रों से मुलाकात की। अहमदाबाद के संस्कारधाम स्कूल में आयोजित इस मुलाकात के दौरान उन्होंने संतुलित आहार, फिटनेस और खेलों पर बातचीत की।

नीरज ने छात्रों के साथ कई खेल भी खेले और उन्हें भाला फेंकने के लिये गुर भी दिये।

उन्होंने बच्चों के उत्सुक सवालों का जवाब भी दिया। जब बच्चों ने उनसे पसंदीदा भोजन के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वह कैसे सब्जियों की बिरयानी बनाना पसंद करते थे और इसे चटपटा नहीं बनाकर दही के साथ खाते थे।

उन्होंने कहा, ‘‘यह स्वास्थ्य के लिये पूर्ण भोजन होता है जिसमें सभी ‘मिनरल’ होते हैं क्योंकि इसमें सही मात्रा में सब्जियां और कार्बोहाइट्रेट होता है। ’’

नीरज ने साथ ही कहा, ‘‘साथ ही खाना बनाने से लंबे ट्रेनिंग सत्र के बाद दिमाग की थकान मिटाने में भी मदद मिलती है। ’’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किये ‘आउटरीच’ कार्यक्रम में सभी ओलंपियन और पैरालंपियन दो साल में 75 स्कूलों के छात्रों के साथ बातचीत करेंगे और युवाओं को ‘संतुलित आहार’ और फिटनेस गतिविधियों में शामिल होने के लिये प्रेरित करेंगे।

उन्होंने साथ ही सही खाने, सही फिटनेस अभ्यास के अलावा जीवन के कुछ महत्वपूर्ण सबक के बारे में भी बात की।

नीरज ने ‘फिट इंडिया क्विज’ के बारे में भी बात की।

तरूणदीप रॉय (तीरंदाज), सार्थक भांबरी (एथलेटिक्स), सुशीला देवी (जूडो), केसी गणपति और वरूण ठक्कर (सेलिंग) आगामी दो महीनों में देश के अन्य हिस्सों के स्कूलों का दौरा करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

क्राइम अलर्टKarnataka: केरल की किशोरी की चिक्कमगलुरु में मौत; लापता होने के कुछ दिनों बाद मिला शव

क्राइम अलर्टHyderabad: शादी से इनकार करने पर शख्स ने इंजेक्शन से दिया HIV का संक्रमण, खौफ में महिला ने की आत्महत्या

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!