लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक टीम में चयन के लिये कड़ी मेहनत की जरूरत : लिलिमा मिंज

By भाषा | Updated: June 10, 2021 12:58 IST

Open in App

बेंगलुरू, 10 जून भारतीय महिला हॉकी टीम की अनुभवी मिडफील्डर लिलिमा मिंज ने गुरुवार को कहा कि कई युवा प्रतिभाओं के सामने आने से टीम में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा है और उन्हें लगातार दूसरे ओलंपिक खेलों में जगह बनाने के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

भारतीय मध्यपंक्ति की प्रमुख खिलाड़ी लिलिमा ने 2016 रियो ओलंपिक खेलों में हिस्सा लिया था। तब भारतीय महिला टीम ने 36 वर्षों बाद इन खेलों के लिये क्वालीफाई किया था।

इसके बाद से लिलिमा टीम की नियमित सदस्य हैं और अब तक भारत की तरफ से 133 मैच खेल चुकी हैं।

लिलिमा ने कहा, ''इस राष्ट्रीय शिविर में कई युवा खिलाड़ी हैं जिनके कारण टीम में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा पैदा हुई है। ''

उन्होंने कहा, ''अंतिम टीम में जगह बनाने के लिये अच्छी प्रति​स्पर्धा है और यदि मुझे टीम में जगह सुरक्षित करनी है तो कड़ी मेहनत करनी होगी और खुद को साबित करना होगा। ''

ओडिशा के सुंदरगढ़ की रहने वाली इस 27 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा, ''इससे मुझे अच्छा प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है क्योंकि ओलंपिक में खेलना प्रत्येक खिलाड़ी का सपना होता है और मैं जानती हूं कि हमारी सभी खिलाड़ी ऐसा कर रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!