लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान के खिलाफ लय बरकरार रखने की जरूरत: मनवीर सिंह

By भाषा | Updated: June 10, 2021 17:19 IST

Open in App

दोहा, 10 जून फारवर्ड मनवीर सिंह ने कहा है कि पिछले मुकाबले में बांग्लादेश को हराने के बाद भारत को 2022 विश्व कप और 2023 एशियाई कप के संयुक्त क्वालीफायर के अफगानिस्तान के खिलाफ अपने अगले मुकाबले में लय बरकरार रखनी होगी।

भारत ने सुनील छेत्री के दो गोल की बदौलत सोमवार को यहां बांग्लादेश को 2-0 से हराया जो विश्व कप क्वालीफायर में विदेशी सरजमीं पर पिछले 20 साल में टीम की पहली जीत थी।

मनवीर ने कहा, ‘‘बांग्लादेश के खिलाफ पिछले मैच में हासिल लय को हमें बरकरार रखना होगा और यहां तक कि कतर के खिलाफ 0-1 की हार के दौरान की लय को भी। लेकिन सभी को पता है कि यह अतीत की बात है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘15 जून को होने वाला मुकाबला नई शुरुआत होगा। हमें सब कुछ नए सिरे से करना होगा। कोच लगातार हमारे साथ काम कर रहे हैं। हमें उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना होगा।’’

मनवीर ने कहा कि वह राष्ट्रीय टीम के कप्तान सुनील छेत्री और इंडियन सुपर लीग के अपने क्लब एटीके मोहन बागान के रॉय कृष्णा से हमेशा सीखने का प्रयास करते हैं।

घरेलू सत्र में सफलता हासिल करने के बाद राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने वाले मनवीर ने कहा कि स्ट्राइकर के लिए कुछ भी स्थाई नहीं होता।

उन्होंने एआईएफएफ से कहा, ‘‘जब मैं शीर्ष स्ट्राइकर के साथ खेलता हूं तो मेरा काम आसान हो जाता है। मैं सुनील भाई को देखता हूं और मैदान पर उनके धैर्य को दोहराने की कोशिश करता हूं। अंत में धैर्य के साथ खेलने से काफी अंतर पैदा होता है। यह मेरे लिए शिक्षा है। मैच के दौरान स्ट्राइकर को काफी मौके नहीं मिलते। ’’

फीफा विश्व कप 2022 का 2019 में कतर के खिलाफ पहले चरण के मुकाबले ने मनवीर के अंतरराष्ट्रीय करियर को बदलकर रखा दिया। इस मैच से पहले 25 साल के खिलाड़ी को भारत के लिए नियमित रूप से खेलने का मौका नहीं मिलता था लेकिन कतर के खिलाफ प्रदर्शन से वह इगोर स्टिमक की टीम का स्थाई हिस्सा बन गए।

मनवीर ने कहा कि उनके पिता छेत्री के खिलाफ खेले हैं और वह उन्हें हमेशा इस भारतीय कप्तान से सीखने की सलाह देते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!