लाइव न्यूज़ :

नवदीप, अरविंद ने तोक्यो पैरालंपिक का कोटा पाया

By भाषा | Updated: February 13, 2021 16:26 IST

Open in App

दुबई, 13 फरवरी भारतीय पैरा एथलीटों नवदीप और अरविंद ने 12वीं फाजा अंतरराष्ट्रीय विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री के तीसरे दिन शनिवार को शानदार प्रदर्शन के साथ तोक्यो पैरालंपिक्स का कोटा हासिल किया।

भारतीय खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अब तक नौ स्वर्ण सहित 17 पदक जीते।

भारत के भाला फेंक खिलाड़ियों मौजूदा विश्व चैम्पियन संदीप चौधरी (एफ44), अजीत सिंह (एफ46) और नवदीप (एफ41) के बाद प्रणव प्रशांत देसाई (एफ64) ने पुरूषों के 200 मीटर में स्वर्ण पदक हासिल किया।

विश्व चैम्पियन भाला फेंक खिलाड़ी सुंदर सिंह गुर्जर (एफ46) को हालांकि कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

अरविंद ने गोला फेंक (एफ 35/36) में पुरूषों के फाइनल में 14.05 मीटर की दूरी तय कर तोक्यो ओलंपिक का कोटा हासिल किया। वह हालांकि अपने स्पर्धा में पांचवें स्थान पर रहे।

एशियाई युवा पैरा खेलों 2017 में पहला अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता खेलने वाले नवदीप ने भाला फेंक के एफ41 में अपने तीसरे प्रयास में 43.58 मीटर दूर भाला फेंक कर स्वर्ण पदक हासिल करने के साथ अगले पैरालंपिक्स का कोटा भी हासिल किया।

नवदीप ने कहा, ‘‘ मैं कोटा हासिल कर काफी खुश हूं। मैं तोक्यो पैरालंपिक्स में पदक जीतना चाहता हूं।’’

पुरुषों के भाला फेंक 38 / एफ42 / एफ44 / 63/64 में चौधरी ने 61.22 मीटर की दूरी तय कर स्वर्ण पदक हासिल किया। यह हालांकि दुबई 2019 के विश्व रिकॉर्ड 66.18 मीटर के उनके प्रयास से बहुत कम था। इसमें कोलंबिया के लुईस फेर्नान विलेगास)54.95 मीटर) और श्रीलंका के चामिंडा आर्चिके (56.34 मीटर) को पछाड़ा।

भाला फेंक के एफ46 के फाइनल में अजीत ने 58.76 मीटर की दूरी तय कर स्वर्ण जीता जिसमें भारत के ही गुर्जर (57.74) तीसरे स्थान पर रहे।

प्रणव ने पुरुषों के टी64 के 200 मीटर की दौड़ को 24.96 सेकेंड में पूरा कर भारत को चौथा स्वर्ण पदक दिलाया।

प्रतियोगिता के तीसरे दिन इटली की युवा खिलाड़ी अमबरा सेबातिनि ने महिलाओं के टी62/ 63/ 64 में 14.59 सेकेंड के समय के साथ नया विश्व रिकार्ड कायम किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMaharashtra Local Body Polls Result: महायुति 214, एमवीए 49, भाजपा सबसे बड़ी पार्टी, जानें किस पार्टी को कितनी सीटें

क्रिकेटस्मृति मंधाना श्रीलंका के खिलाफ पहले T20I में एक बड़ा मील का पत्थर हासिल करने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बनी

भारतस्थानीय निकाय चुनावः 286 में से 212 सीट पर जीत?, अशोक चव्हाण बोले- भाजपा के 3,300 पार्षद निर्वाचित, जनवरी 2026 में 29 नगर निगमों चुनावों पर असर दिखेगा?

भारतबिहार में फाइनेंस कंपनियों के कर्ज से परेशान लोग आत्महत्या करने को मजबूर, पुलिस ने लिया गंभीरता से, ईओयू को दी कार्रवाई की जिम्मेदारी

भारतमुंबई निगम चुनावः नगर परिषद और पंचायत में करारी हार?, ठाकरे-पवार को छोड़ वीबीए-आरपीआई से गठजोड़ करेंगे राहुल गांधी?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

अन्य खेलLionel Messi In India: कोलकाता के बाद अब कहां जाएंगे लियोनेल मेस्सी? जानें फुटबॉल स्टार का अगला पढ़ाव

अन्य खेलLionel Messi's India Tour 2025: कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली इवेंट के लिए पूरा शहर-वार शेड्यूल चेक करें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!