लाइव न्यूज़ :

National Sports Day: हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर क्यों मनाया जाता है खेल दिवस, क्या है फिट 'इंडिया मूवमेंट'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: August 29, 2019 11:13 IST

National Sports Day 2019: मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर देश में हर वर्ष 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है, जानिए इसका इतिहास

Open in App

हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस 29 अगस्त को भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। मेजर ध्यान चंद को उनके लाजावाब खेल के लिए हॉकी का जादूगर कहा जाता है। उनका जन्म 29 अगस्त 1905 को प्रयागराज में हुआ था और आज उनकी 114वीं जयंती मनाई जा रही है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने खेल दिवस 2019 के अवसर पर नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में गुरुवार (29 अगस्त) को 'फिट इंडिया' अभियान लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य देशवासियों को फिटनेस और खेलों को अपनी रोजमर्रा के जीवन में स्थान देने के प्रति जागरुक करना है। 

'हॉकी के जादूगर' थे मेजर ध्यानचंद

ध्यानचंद ने अपने 22 साल लंबे करियर में 400 से ज्यादा गोल दागे और अपनी कप्तानी में भारत को लगातार तीन ओलंपिक खेलों 1928, 1932 और 1936 में गोल्ड मेडल जिताया था।

ध्यानचंद भारतीय सेना में भी रहे थे और उन्हें 1956 में देश के तीसरे सर्वोच्च सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

क्यों मनाया जाता है खेल दिवस

29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत 2012 में हुई थी और इसका उद्देश्य मेजर ध्यान चंद की खेल के क्षेत्र में उपलब्धियों को लेकर उन्हें श्रद्धांजलि देना है।

खेल दिवस को मनाने का उद्देश्य, देशवासियों को फिट और स्वस्थ रहने और रोजमर्रा की जीवन में खेलों और फिटनेस के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है।

खेल दिवस के अवसर पर दिए जाते हैं खेल रत्न, अर्जुन अवॉर्ड

खेल दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति देश की प्रमुख खेल हस्तियों को खेलों के सबसे बड़े अवॉर्ड खेल रत्न, अर्जुन अवॉर्ड, द्रोणाचार्य अवॉर्ड और ध्यानचंद अवॉर्ड से सम्मानित करते हैं। 

2019 में खेल रत्न के लिए दो एथलीटों, रेसलर बजरंग पूनिया और रियो पैरालिंपिक खेलों की सिल्वर मेडल विजेता दीपा मलिक को चुना गया है। खेल रत्न, खिलाड़ियों के पिछले चार वर्ष की अवधि के दौरान खेलों में शानदार और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है।

वहीं क्रिकेटर रवींद्र जडेजा और पूनम यादव समेत कुल 19 खिलाड़ियों को 2019 के अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। 

टॅग्स :राष्‍ट्रीय खेल पुरस्‍कारमेजर ध्यानचंदफिट इंडिया अभियान
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यस्वास्थ्य के लिए देश में स्वस्थ भारत अभियान की जरूरत, शरीर की चुस्ती-फुर्ती बनाए रखना अहम

भारतKhel Ratna 2025: इस वर्ष किसी क्रिकेटर को पुरस्कार नहीं?, जानिए खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार विजेता को क्या मिलेगा, नकद राशि में क्या...

भारतMajor Dhyan Chand Khel Ratna award: मनु भाकर, डी गुकेश, हरमनप्रीत सिंह, प्रवीण कुमार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार?, 32 एथलीटों को अर्जुन पुरस्कार, देखें

अन्य खेलArjuna Award: शमी सहित 16 अन्य खिलाड़ियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया अर्जुन पुरस्कार, देखें वीडियो

अन्य खेलAsian Para Games: विजेता खिलाड़ियों से मिले पीएम मोदी, दिए टिप्स, देखें वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

अन्य खेलकोग्निवेरा इंटरनेशनल पोलो कप की धूमधाम शुरुआत, 25 अक्टूबर को भारत-अर्जेंटीना में जबरदस्त टक्कर!