लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय निशानेबाजी: सरबजोत ने 10 मीटर एयर पिस्टल, शिव ने जूनियर एवं युवा वर्ग में स्वर्ण जीता

By भाषा | Updated: November 27, 2021 19:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 नवंबर हरियाणा के सरबजोत सिंह ने अपने छोटे से करियर में पहली बार पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा जीतकर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप का खिताब शनिवार को अपने नाम किया, जबकि युवा सनसनी सौरभ चौधरी यहां चौथे स्थान पर रहे।

सरबजोत 24 निशाने के फाइनल के अंतिम दो शॉट से पहले अपने राज्य के साथी शिव नरवाल से 0.5 अंकों से पीछे चल रहे थे लेकिन उन्होंने 10 और 10.5 के स्कोर से यहां डॉ. कर्णी सिंह निशानेबाजी परिसर में 242.3 अंक जुटाकर विजयी हुए। शिव ने इस दौरान 10.1 और 9.3 अंक का स्कोर किया। वह 241.7 अंक के साथ रजत पदक जीते।

दिल्ली के हर्ष गुप्ता (221.2) तीसरे जबकि शीर्ष रैंकिंग और एशियाई चैम्पियन सौरभ 200.9 अंक के साथ चौथे स्थान पर रहे।

शिवा ने हालांकि जूनियर पुरुष वर्ग के फाइनल में सौरभ चौधरी को 0.2 अंक के मामूली अंतर से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने फाइनल में 246.7 अंक बनाये जो नया राष्ट्रीय रिकार्ड भी हैं।

पिछला रिकार्ड (245.30) सौरभ के नाम था। उन्होंने शनिवार को यहां 246.5 अंक के साथ अपने रिकॉर्ड में सुधार किया लेकिन पहले स्थान पर नहीं रह सके। सरबजोत ने इस वर्ग में 225.4 अंक के साथ कांस्य जीता।

शिव (243.1) ने इसके बाद हरियाणा के सागर भार्गव (239.4) को पछाड़कर युवा पुरुष वर्ग का खिताब भी जीता। उत्तर प्रदेश के के आरिफ मलिक ने 216.2 अंक के  साथ कांस्य पदक जीता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!