लाइव न्यूज़ :

नागल तोक्यो ओलंपिक एकल ड्रॉ में, युकी चोट के कारण बाहर

By भाषा | Updated: July 16, 2021 15:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जुलाई भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल तोक्यो ओलंपिक पुरूष एकल वर्ग में खेल सकेंगे । आईटीएफ ने एआईटीए को इसकी पुष्टि की ।

नागल की 14 जून को रैंकिंग 144 थी जो तोक्यो ओलंपिक में सीधे प्रवेश का आधार थी । प्रजनेश गुणेश्वरन रैंकिंग में 148वें स्थान पर होने के कारण तोक्यो का टिकट नहीं कटा सके ।

टेनिस में प्रविष्टियां स्वीकार करने की समय सीमा कुछ घंटे बाद समाप्त हो रही है ।

कड़े प्रोटोकॉल और कोरोना संक्रमण के डर से कई खिलाड़ियों ने ओलंपिक से नाम वापिस ले लिया है ।

एआईटीए के एक अधिकारी ने कहा ,‘‘ हमें आईटीएफ से मेल मिला है कि सुमित खेल सकता है ।उसका ब्यौरा मांगा है । हमने प्रक्रिया शुरू कर दी है ।’’

युकी भांबरी की रैंकिंग 127 थी और उन्होंने कट में प्रवेश कर लिया था लेकिन हाल ही में अमेरिका में दाहिने घुटने के आपरेशन के कारण वह खेल नहीं सकेगा ।

भांबरी ने पीटीआई से कहा ,‘‘ मैं नहीं खेलूंगा ।’’

नागल अगर खेल पाते हैं तो देखना यह होगा कि युगल में रोहन बोपन्ना के साथ वह उतर सकते हैं या नहीं । बोपन्ना और दिविज शरण को तोक्यो ओलंपिक में अभी तक जगह नहीं मिली है । बोपन्ना और दिविज की संयुकत रैंकिंग 113 और विकल्पों की सूची में वे पांचवें स्थान पर है ।

नागल के खेलने से भारत मिश्रित युगल में भी टीम उतार सकता है । अभी अंकिता रैना और सानिया मिर्जा महिला युगल खेल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!