लाइव न्यूज़ :

नडाल अमेरिकी ओपन से बाहर, पैर की चोट से उबरने के लिये पूरे सत्र में नहीं खेलेंगे

By भाषा | Updated: August 20, 2021 18:24 IST

Open in App

मैड्रिड, 20 अगस्त (एपी) पूर्व नंबर एक टेनिस स्टार राफेल नडाल ने शुक्रवार को अमेरिकी ओपन से हटने का फैसला किया और कहा कि वह पैर की चोट के कारण इस साल टेनिस नहीं खेलेंगे। फ्रेंच ओपन टेनिस ग्रैंडस्लैम के सेमीफाइनल में नोवाक जोकोविच से हारकर बाहर होने के बाद स्पेन के इस धुरधंर ने थकान के कारण विम्बलडन और तोक्यो ओलंपिक दोनों से हटने का फैसला किया था। नडाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, ‘‘यह घोषणा करते हुए मुझे बहुत दुख हो रहा है कि मैं 2021 सत्र के दौरान टेनिस खेलना जारी नहीं रख पाऊंगा। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन जैसा कि आप जानते हो, मैं अपने पैर की वजह से पिछले साल से अब तक काफी परेशान हूं जिसके कारण मैंने कई महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया। ’’ पैंतीस साल के नडाल ने कहा, ‘‘पिछले साल मैं अभ्यास नहीं कर सका और उस तरह की तैयारी नहीं कर सका जिसकी प्रतिस्पर्धी होने के लिये मुझे जरूरत थी और मैं जैसा चाहता था। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह चोट नयी नहीं है। यह वही चोट है जो 2005 से चली आ रही है। उस समय डॉक्टर मेरे करियर के भविष्य के बारे में काफी नकारात्मक थे, लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मैं ऐसा करियर बनाने में सफल रहा जिसके बारे में मैं सपना भी नहीं देख सकता था इसलिये मुझे पूरा भरोसा है कि मैं फिर से चोट से उबर जाऊंगा। ’’ नडाल ने कहा कि वह प्रत्येक दिन चोट से लड़ेंगे क्योंकि उन्हें भरोसा है कि उनके करियर में अभी ‘दो खूबसूरत वर्ष’ बचे हैं। नडाल ने अपने करियर में 20 ग्रैंडस्लैम खिताब जीते हैं जिससे वह जोकोविच और रोजर फेडरर की बराबरी पर हैं। नडाल इस समय चौथी रैंकिंग पर काबिज हैं, उन्होंने इस साल क्लेकोर्ट पर बार्सिलोना और रोम में दो टूर्नामेंट जीते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

विश्वअमेरिकी ओपन टेनिस 2025ः सिनर और अल्काराज में भिड़ंत, लगातार तीसरा अवसर, शीर्ष-2 खिलाड़ी में खिताबी टक्कर, फिर 25वें ग्रैंड स्लैम से चूके जोकोविच

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!