लाइव न्यूज़ :

मेरी कप्तानी की शैली थोड़ी अलग दिखेगी, उप कप्तान स्टीव स्मिथ से सलाह लूंगा : कमिंस

By भाषा | Updated: November 26, 2021 17:05 IST

Open in App

मेलबर्न, 26 नवंबर आस्ट्रेलिया के नव नियुक्त कप्तान पैट कमिंस ने शुक्रवार को संकेत दिया कि टीम की अगुआई की उनकी शैली अपने पूर्ववर्ती कप्तानों से अलग हो सकती है और साथ ही उन्होंने कहा कि वह रणनीतिक सलाह के लिये उप कप्तान स्टीव स्मिथ पर निर्भर होंगे।

कमिंस शुक्रवार को आस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम की पूर्णकालिक आधार पर अगुवाई करने वाले पहले तेज गेंदबाज होंगे। उनके साथ स्मिथ को उप कप्तान बनाया गया है। कमिन्स टिम पेन की जगह लेंगे जिन्होंने एक महिला सहकर्मी को अश्लील संदेश भेजने का चार साल पुराना मामला प्रकाश में आने के बाद पिछले सप्ताह कप्तानी छोड़ दी थी।

कमिंस ने पत्रकारों से कहा, ‘‘यह (कप्तानी करने का तरीका) बाहर से कुछ अलग सा लग सकता है, संभवत: बीते समय के अन्य कप्तानों को। गेंदबाजी कप्तान के बारे में काफी चीजें पता नहीं हैं इसलिये मैं शुरू से ही दृढ़निश्चयी था कि अगर मैं कप्तान हूं तो स्टीव जैसा कोई उप कप्तान मेरे पास हो। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैदान पर ऐसा भी समय होगा जब मैं जिम्मेदारी स्टीव को सौंप दूंगा और आप स्टीव को मैदान में क्षेत्ररक्षण सजाते देखोगे, और शायद गेंदबाजी में बदलाव करते हुए भी जो उप कप्तानी से थोड़ा ज्यादा ही होगा। मैं वास्तव में ऐसा ही कुछ चाहता हूं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा भी समय होगा जब मैं क्रीज से बाहर रहूंगा, गर्म दिन में गेंदबाजी के स्पैल के बीच में मुझे रणनीति और अनुभव के लिये लोगों से सलाह की जरूरत होगी इसलिये यह बड़े कारण में से एक है कि मैं स्टीव को उप कप्तान के रूप में चाहता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!