लाइव न्यूज़ :

मुंबई की नजरें पहले खिताब पर जबकि एटीकेएमबी की कोशिश पिछले साल की सफलता दोहराने पर

By भाषा | Updated: March 12, 2021 17:07 IST

Open in App

मडगांव, 12 मार्च इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पूरे सत्र में शानदार प्रदर्शन करने वाली मुंबई सिटी एफसी और एटीके मोहन बागान (एटीकेएमबी) की टीमें शनिवार को खिताबी मुकाबले के फाइनल में जब उतरेगी तो उनकी नजरें ट्रॉफी उठाने पर होगी।

गत चैम्पियन एटीके की टीम तीन बार इस खिताब को जीत चुकी है जबकि मुंबई सिटी एफसी के पास पहली बार चैम्पियन बनने का मौका होगा।

पूरे सत्र में दोनों टीमों ने 12 मैचों में जीत दर्ज की जबकि उन्हें एक समान चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। लीग मुकाबलों में मुंबई की टीम दोनों मैचों में एटीकेएमबी पर भरी पड़ी है। मुंबई ने इसके साथ ही लीग तालिका में शीर्ष पर रहने के कारण एशियाई चैम्पयन्स लीग का स्थान भी हासिल कर लिया है।

कोच सर्गियो लोबेरा की देखरेख में पहली बार फाइनल में पहुंची मुंबई की टीम का आत्मविश्वास ज्यादा बढ़ा हुआ लग रहा है । लेकिन फाइनल में उनका सामना एंटोनियो हबास की टीम एटीकेएमबी से है। एटीकेएमबी आईएसएल की इस सफल टीम है तो वही हबास इस टूर्नामेंट के सबसे सफल कोच है।

लोबेरा ने कहा, ‘‘ वे (एटीके मोहन बागान) बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ काफी अच्छी टीम है और लय में है। हमारे लिये यह जरूरी है कि हम खुद पर ध्यान दे और अपना सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश करें।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने कोई विशेष योजना नहीं बनायी है, विरोधी खिलाड़ियों की छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान दे रहे है। हमें अपने खेलने के तरीके में शत प्रतिशत देना होगा।’’

लीग में दो बार सफलता का स्वाद चख चुके हबास ने कहा कि उनकी टीम एक और जीत के लिए तैयार है

उन्होंने कहा, ‘‘ हमें प्रतिस्पर्धा करनी होगी और विरोधी टीम के खिलाफ जीतना होगा। मेरी टीम जीतने के लिए तैयार है।’’

उन्होंने हालांकि मुंबई से मिली पिछली हार को ज्यादा तव्वजो नहीं दी ।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें मैच का विश्लेषण कर के उस पर नियंत्रण बनाना होगा। विरोधी टीम भी खेल रही होगी, हो सकता है हमें कड़ी चुनौती का सामना करना पड़े।’’

मैदान पर एटीकेएमबी के रॉय कृष्णा और मुंबई का प्रतिनिधित्व करने वाले स्पेन के इगोर एंगुलो के बीच भी कड़ी प्रतिस्पर्धा होगी। दोनों खिलाड़ी गोल्डन बूट की दौड़ में 14-14 गोलों के साथ शीर्ष पर है। फिजी के रॉय कृष्णा ने हालांकि मैदान पर अधिक समय बिताया है।

गोल्डन ग्लव पुरस्कार की दौड़ में मुंबई के अमरिंदर सिंह और एटीकेएमबी के अरिंदम भट्टाचार्या है। दोनों ने 10 मैचों में अपनी-अपनी टीम के खिलाफ कोई गोल नहीं होने दिये। इस मामले में हालांकि कम गोल के कारण अरिंदम का दावा ज्यादा मजबूत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

बॉलीवुड चुस्कीकौन थीं आशा भोसले, 12000 से अधिक गाने रिकॉर्ड?, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: शिवाजी पार्क में होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, सोमवार को दी जाएगी मुखाग्नि

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका और संगीत जगत की महान हस्ती आशा भोसले नहीं रहीं?, 92 साल में निधन

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Died: अलविदा 'आशा' जी, 92 वर्ष की आयु में आशा भोसले का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!