लाइव न्यूज़ :

गोवा के खिलाफ प्लेऑफ स्थान लगभग पक्का करना चाहेगी मुंबई सिटी

By भाषा | Updated: February 7, 2021 18:14 IST

Open in App

बेम्बोलिम, सात फरवरी मुंबई सिटी को पिछले 14 मैचों में से केवल एक में ही हार का सामना करना पड़ा है और वह सोमवार को यहां होने वाले इंडियन सुपर लीग मैच में इसी लय को जारी रखते हुए एफसी गोवा को हराकर प्लेऑफ में अपना स्थान लगभग सुनिश्चित करना चाहेगी।

कोच सर्गियो लोबेरा की मुंबई टीम के 15 मैचों में 33 अंक हैं, उसे इस सत्र में केवल दो मैचों में हार मिली है बल्कि सत्र की शुरूआत ही हार से हुई थी।

मुंबई के लिये यह जीत जरूरी है क्योंकि इससे वह शीर्ष स्थान पर बरकरार रहेगी और एटीके मोहन बागान उससे अब केवल तीन ही अंक पीछे है। लेकिन गोवा को पिछले आठ मैचों में पराजय नहीं मिली है।

लोबेरा ने कहा, ‘‘हम बहुत अच्छी टीम के खिलाफ खेलेंगे। वे दबाव में खेल रहे हैं क्योंकि वे प्लेऑफ में पहुंचना चाहते हैं और कई टीमें भी इसी लक्ष्य के साथ खेल रही हैं। हम अपने बारे में सोच रहे हैं और कुछ चीजें सुधारने की कोशिश करेंगे। ’’

एफसी गोवा भी अंतिम दो प्लेऑफ में जगह बनाने के लिये बेताब है। जुआन फर्नांडो को पता है कि इस चरण में कोई भी गलती उनकी टीम के लिये भारी साबित हो सकती है। लेकिन उन्होंने मानने से इनकार कर दिया कि उनकी टीम दबाव में होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपीएम मोदी ने जनगणना 2027 में जन-भागीदारी पर दिया जोर, जानिए 'मन की बात' के संबोधन की बड़ी बातें

क्रिकेटगेंद पर जोर से प्रहार करता और खेलते हुए देखने में मजा आता, वैभव सूर्यवंशी बैटिंग देख कायल ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस

भारतIGI एयरपोर्ट पर उड़ान से पहले इंजन में लगी आग, दिल्ली-ज्यूरिख जाने वाली स्विस फ्लाइट के 6 यात्री घायल

भारतकौन थे रघु राय?, 1984 भोपाल गैस त्रासदी की वो तस्वीरें?

क्रिकेट26 गेंद और 36 रन, 4 ओवर, 19 रन और 5 विकेट?, सीरीज में पहली जीत, टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 14 रन से कूटा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!