लाइव न्यूज़ :

नार्थईस्ट यूनाईटेड के खिलाफ इतिहास रचने उतरेगा मुंबई सिटी

By भाषा | Updated: January 29, 2021 17:57 IST

Open in App

बामबोलिम, 29 जनवरी अंकतालिका में शीर्ष पर काबिज मुंबई सिटी एफसी शनिवार को यहां नार्थईस्ट यूनाईटेड एफसी के खिलाफ जीत या ड्रा दर्ज करके इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में सबसे अधिक मैचों तक अजेय रहने का नया रिकार्ड बनाने की कोशिश करेगा।

मुंबई सिटी की टीम पिछले 12 मैचों से अजेय चल रही है। इन मैचों में से नौ में उसने जीत दर्ज की जबकि तीन ड्रा खेले। वह 30 अंक लेकर अंकतालिका में शीर्ष पर है।

मुंबई की टीम नार्थईस्ट के खिलाफ जीत दर्ज करने या ड्रा खेलने पर एफसी गोवा का 2015 में बनाया गया सर्वाधिक 12 मैचों में अजेय रहने का रिकार्ड तोड़ देगी। उसकी टीम ने हालांकि पिछले तीन मैचों में अंक बांटे हैं और अब उसका सामना नार्थईस्ट से है जिसने पिछले दोनों मैच में जीत हासिल की है।

मुंबई सिटी के कोच सर्जियो लोबेरा ने कहा, “ मैं पिछले मैचों को लेकर चिंतित नहीं हूं। नार्थईस्ट ने पिछले दो मैचों से काफी सुधार किया है। वे अच्छी आक्रामक फुटबाल खेल रहे हैं। साथ ही उनका गेंद पर नियंत्रण भी अच्छा है।’’

उन्होंने कहा, “ हमें प्रत्येक मैच से तीन अंक लेने की जरूरत है और हर एक मैच हमारे लिए महत्वपूर्ण है। हमें तीन अंक लेने की सोच के साथ खेलने की जरूरत है। ”

दूसरी तरफ नार्थईस्ट ने अपने अंतरिम कोच खालिद जमील के मार्गदर्शन में दो मैचों में छह अंक लिए हैं लेकिन सहायक कोच एलिसन खारीसटीव मुंबई से मिलने वाली चुनौती से अच्छी तरह वाकिफ हैं।

एलिसन ने कहा, “ मुंबई सिटी एक अच्छी टीम है। लेकिन हमें विश्वास होना चाहिए कि हम उन्हें हरा सकते हैं। हमें अपने आक्रमण और रक्षण दोनों में अनुशासित प्रदर्शन करना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!