लाइव न्यूज़ :

लगातार पांचवीं जीत दर्ज करने उतरेगा मुम्बई सिटी

By भाषा | Updated: December 13, 2020 18:43 IST

Open in App

बेम्बोलिम, 13 दिसंबर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट के सातवें सत्र में लगातार चार जीत दर्ज करने के बाद शीर्ष पर चल रही मुम्बई सिटी एफसी सोमवार को यहां जमशेदपुर एफसी के खिलाफ मैच में भी जीत की लय जारी रखना चाहेगी।

कोच सर्जियो लोबेरा की टीम ने इस सत्र में अब तक सबसे ज्यादा आठ गोल किए हैं जबकि दो गोल खाए हैं। गोल करने के लिए टीम किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं है। टीम के लिए इस सत्र में अब तक चार अलग अलग खिलाड़ी गोल कर चुके हैं। लेकिन, इन सब के बावजूद कोच लोबेरा का मानना है कि उनकी टीम को अभी एक लंबा रास्ता तय करना है।

लोबेरा ने कहा, "हमें बहुत चीजों में सुधार करने की जरूरत है। हम लगातार चार मैच जीते हैं और यह आसान नहीं है। हमें फिर भी कई चीजों में सुधार करने की आवश्यकता है। लेकिन ऐसी परिस्थितियों में हमारे पास समय कम है।"

उन्होंने कहा, "हमें कदम दर कदम आगे बढ़ने की जरूरत है। हमारा ध्यान अगले मैच पर पर है। लेकिन मैं उन खिलाड़ियों से खुश हूं, जिन्होंने आखिरी मैच में अपना प्रयास किए हैं।"

वहीं जमशेदपुर की टीम एटीके मोहन बागान को हराकर उसका विजयरथ रोक चुकी है और कोच ओवेन कॉयले को उम्मीद है कि उनकी टीम इसी प्रदर्शन को आगे भी जारी रखेगी।

कॉयले ने कहा, "वे (मुंबई) अच्छी फॉर्म में हैं। मुझे लगता है कि उन्होंने लगातार चार मैच जीते हैं। लेकिन एटीके मोहन बागान के खिलाफ हमने जो किया वह शानदार था। हमें उसी स्तर के प्रदर्शन को जारी रखना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

क्राइम अलर्टBihar Crime: स्कूल गार्ड ने 5 साल के बच्चे का पहले रेप किया, फिर काट डाला गला और गुप्तांग, लाश को हॉस्टल की सीढ़ियों पर फेंका

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!