लाइव न्यूज़ :

आखिरी क्षणों में बिपिन के गोल से पहली बार आईएसएल चैम्पियन बनी मुंबई सिटी एफसी

By भाषा | Updated: March 13, 2021 22:06 IST

Open in App

मडगांव, 13 मार्च मैच के 90वें मिनट में बिपिन सिंह द्वारा किये गये गोल के दम पर मुंबई सिटी एफसी ने शनिवार को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सत्र के फाइनल में मौजूदा चैम्पियन एटीके मोहन बागान (एटीकेएमबी) को 2-1 से हराकर पहली बार आईएसएल विजेता ट्रॉफी उठाने का गौरव हासिल कर लिया।

फातोर्दा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए फाइनल में एटीके मोहन बागान के लिए डेविड विलियम्स ने 18वें मिनट में गोल किया, जबकि मुंबई सिटी एफसी का पहला गोल विपक्षी टीम के खिलाड़ी जोस लुईस एसपिनोसा अरोया ने 29वें मिनट में आत्मघाती गोल के रूप में किया। वहीं मौजूदा सत्र में हैट्रिक लगाने का कारनामा करने वाले बिपिन ने 90वें मिनट में टीम को पहली बार आईएसएल चैम्पियन बनाने वाला गोल किया।

इस हार के साथ एटीके मोहन बागान का लगातार दूसरी बार आईएसएल खिताब जीतने का सपना टूट गया।

मुंबई की टीम ने लीग चरण में भी दोनों बार एटीकेएमबी को हराया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!