लाइव न्यूज़ :

मुल्तान ने पेशावर को हराकर पहला पीएसएल खिताब जीता

By भाषा | Updated: June 25, 2021 10:21 IST

Open in App

अबुधाबी, 25 जून (एपी) मुल्तान सुल्तांस ने 2017 की चैम्पियन पेशावर जाल्मी को 47 रन से हराकर पहली बार पाकिस्तान सुपर लीग टी20 खिताब जीत लिया ।

पांच साल बाद पाकिस्तानी टीम में वापसी करने वाले सोहेब मकसूद ने नाबाद 65 रन बनाये । उनके साथ दक्षिण अफ्रीका के रिली रोसोउ ने 21 गेंद में 50 रन की पारी खेलकर मुल्तान को चार विकेट पर 206 रन तक पहुंचाया । मकसूद और रोसोउ ने 44 गेंद में 98 रन की साझेदारी की । दोनों ने मिलकर 11 चौके और छह छक्के लगाये ।

टॉस जीतकर गेंदबाजी करने वाली पेशावर के लिये शोएब मलिक ने 28 गेंद में 47 रन बनाये लेकिन कोई और बल्लेबाज नहीं चल सका । पूरी टीम नौ विकेट पर 159 रन ही बना सकी ।

लेग स्पिनर इमरान ताहिर ने आखिरी ओवर में तीन विकेट लिये जबकि जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजाराब्बानी ने फॉर्म में चल रहे हजरतुल्लाह जजाइ को जल्दी आउट करके पेशावर को अच्छी शुरूआत नहीं करने दी ।

मुल्तान ने लीग के अबुधाबी में खेले जाने के बाद पांच में से चार लीग मैच जीते और क्वालीफायर में इस्लामाबाद युनाइटेड जैसी दिग्गज टीम को हराया ।

पेशावर 2018 और 2019 के बाद एक बार फिर फाइनल हार गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!