लाइव न्यूज़ :

मनु की पिस्टल को लेकर टिप्पणी करने पर मोरिनी ने एनआरएआई से बिना शर्त माफी मांगी

By भाषा | Updated: July 30, 2021 21:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जुलाई तोक्यो ओलंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के दौरान मनु भाकर की पिस्टल में गड़बडी के बाद भारतीय निशानेबाजी टीम के रवैये पर सवाल उठाने वाली स्विस बंदूक निर्माता कंपनी मोरिनी ने भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने बिना शर्त माफी मांगी है।

क्वालीफिकेशन में 16वें शॉट के बाद भाकर की पिस्तौल का कॉकिंग लीवर टूट गया और इसे ठीक करने में इस 19 वर्षीय निशानेबाज को 15 मिनट से अधिक समय का नुकसान हुआ। इसके बाद प्रतिस्पर्धा शुरू करने पर उनकी लय प्रभावित हुई।

उस समय उनके पास 44 शॉट लेने के लिये 55 मिनट का समय था लेकिन बाद में उन्हें 36 मिनट के अंदर क्वालीफिकेशन दौर पूरा करना पड़ा था।

बंदूक निर्माता कंपनी के मालिक फ्रांसेस्को रेपिच ने कहा कि मरम्मत के लिये उनके आदमी करीब ही थे लेकिन भारतीय शिविर से किसी ने भी उनसे संपर्क नहीं किया।

उन्होंने सोशल मीडिया पर इस संबंध में कई पोस्ट की जो एनआरएआई को नागवार गुजरी और उसने उन्हें कानूनी नोटिस भेज दिया जिसके बाद अब उन्होंने माफी मांगी है।

एनआरएआई के महासचिव डी वी सीताराम राव को भेजे गये ईमेल में रेपिच ने कहा, ‘‘मैं अपने फेसबुक पेज पर असंवेदनशील टिप्पणी पोस्ट करने के लिए बिना शर्त माफी मांगना चाहता हूं। आपकी भावनाओं को आहत करने के लिए मुझे बेहद खेद है। मैं समझता हूं और स्वीकार करता हूं कि मुझे अपनी बात अधिक जिम्मेदार और विवेकपूर्ण तरीके से रखनी चाहिए थी। ’’

भाकर के अलावा सौरभ चौधरी और अभिषेक वर्मा सहित कई अन्य भारतीय मोरिनी की पिस्टल का उपयोग करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!