लाइव न्यूज़ :

मोहम्मडन स्पोर्टिेग ने रूस के कोच से करार किया

By भाषा | Updated: May 21, 2021 16:18 IST

Open in App

कोलकाता, 21 मई आई-लीग फुटबॉल टूर्नामेंट की टीम मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब (एमडीएसपी) ने आगामी सत्र के लिए रूस के आंद्रे अलेक्सेविच चेर्नेशोव से मुख्य कोच के तौर पर करार करने की शुक्रवार को घोषणा की।

पिछले सत्र की तालिका में छठे स्थान पर रही इस टीम को फिर से खड़ा करना 53 साल के चेर्नेशोव के लिए कड़ी चुनौती होगी।

मोहम्मडन स्पोर्टिंग के अंतरिम महासचिव दानिश इकबाल ने एक बयान में कहा, ‘‘हमें विश्वास है कि उनके पास हमारे क्लब को सफलता दिलाने की क्षमता है। चेर्नेशेव के पास विभिन्न लीगों और देशों में उच्चतम स्तर पर कोचिंग के अनुभव के साथ युवाओं की काबिलियत को परखने की विशेषज्ञता भी है।’’

इस यूएफा (यूरोपीय फुटबॉल महासंघों का संघ) प्रो लाइसेंस धारी कोच के पास दो दशक से अधिक के करियर में सात देशों में क्लब और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोचिंग देने का अनुभव है। भारत में यह उनका पहला कार्यकाल होगा।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ी के तौर पर चेर्नेशोव सोवियत संघ की उस राष्ट्रीय युवा टीम के सदस्य थे जिसने 1990 यूईएफए यूरोपीय अंडर -21 चैम्पियनशिप जीती थी। उन्होंने यूईएफए यूरो 1992 में ‘कॉमनवेल्थ इंडिपेंडेंट स्टेट्स’ का भी प्रतिनिधित्व किया था।

कोलकाता के तीन बड़े क्लबों में से एक मोहम्मडन स्पोर्टिंग ने पिछले सत्र की शुरुआत सात साल बाद आई-लीग में वापसी से की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!