लाइव न्यूज़ :

बधिक टेनिस खिलाड़ी जाफरीन शेख को मंत्रालय ने ढाई लाख रूपये की सहायता दी

By भाषा | Updated: March 11, 2021 19:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 मार्च खेल मंत्रालय ने बधिक टेनिस खिलाड़ी जाफरीन शेख को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय खिलाड़ी कल्याण कोच से ढाई लाख रूपये की आर्थिक सहायता मंजूर की है ।

शेख को यह सहायता इस साल ब्राजील में होने वाले डैफ्लिंपिक्स में स्वर्ण पदक जीतने की उनकी कोशिशों के लिये दी गई है । शेख ने 2017 में मिश्रित युगल वर्ग में पृथ्वी शेखर के साथ कांस्य पदक जीता था । वह डैफ्लिंपिक्स में भारत का एकमात्र पदक था ।

शेख इस समय अपने मामा के घर मामूली किराया देकर रह रही है लेकिन अभ्यास के लिये उनके पास पैसा नहीं है ।

खेल मंत्रालय के बयान के अनुसार उनके पिता जाकिर अहमद को बेंगलुरू में अपना घर और मां को जेवर बेचने पड़े ताकि वह अभ्यास कर सके । उन्होंने 2013 से 2017 तक हैदराबाद में सानिया मिर्जा टेनिस अकादमी में अभ्यास किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

क्राइम अलर्टबिहार के वैशाली जिले में देवर ने कर दी गर्भवती भाभी की हत्या, मृतका राधा कुमारी का देवर साहिल पटेल के साथ चल रहा था प्रेम प्रसंग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!