लाइव न्यूज़ :

मिल्खा सिंह की पत्नी और भारतीय वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल कौर का कोरोना से निधन

By भाषा | Published: June 13, 2021 11:08 PM

महान भारतीय धावक मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल कौर का निधन हो गया है। वे कोविड संक्रमित थी और कई दिनों से उनका इलाज चल रहा था। वह 85 साल की थीं।

Open in App
ठळक मुद्देमिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल कौर का मोहाली के एक अस्पताल में निधनपिछले महीने कोरोना संक्रमण होने के बाद से उनका चल रहा था इलाजमिल्खा सिंह भी कोरोना संक्रमित हैं और अभी आईसीयू में भर्ती हैं, पत्नी के दाह संस्कार में वे शामिल नहीं हो सके

चंडीगढ़: भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम की कप्तान एवं महान धावक मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल कौर का मोहाली के एक अस्पताल में कोविड-19 संक्रमण से संबंधित जटिलताओं के कारण निधन हो गया।

वह पिछले महीने इस बीमारी की चपेट में आयी थीं। वह 85 वर्ष की थीं और उनके परिवार में पति, एक बेटा और तीन बेटियां हैं। मिल्खा सिंह के परिवार के प्रवक्ता की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘‘ हमें आपको यह सूचित करते हुए अत्यंत दुख हो रहा है कि श्रीमती निर्मल मिल्खा सिंह का कोविड-19 के खिलाफ बहादुरी से लड़ने के बाद आज शाम चार बजे निधन हो गया।’’

उन्होंने बताया, ‘‘ वह मिल्खा परिवार की रीढ़ की हड्डी की तरह थी। वह 85 वर्ष की थीं। यह दुखद है कि फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह जी आज शाम ही हुए दाह संस्कार में शामिल नहीं हो सके क्योंकि वे अभी भी आईसीयू (चंडीगढ़ में पीजीआईएमईआर) में हैं।’’

मिल्खा को कोविड-निमोनिया के कारण मोहली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया था। उसी अस्पताल में दो दिन बाद 26 मई को निर्मल को भी भर्ती कराया गया था।

एक हफ्ते बाद परिवार के अनुरोध पर मिल्खा सिंह को छुट्टी दे दी गई लेकिन निर्मल खतरनाक संक्रमण के कारण अस्पताल में ही रही।

अस्पताल से छुट्टी के बाद फिर बिगड़ी थी मिल्खा सिंह की तबीयत 

घर में स्थिति बिगड़ने के बाद मिल्खा सिंह को यहां के पीजीआईएमईआर की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया। उनकी स्थिति अभी ‘स्थिर है और इसमें सुधार जारी है‘। परिवार के प्रवक्ता ने कहा कि निर्मल ने आखिर तक एक बहादुर लड़ाई लड़ी।

उन्होने कहा, ‘‘परिवार ने इस संघर्ष के दौरान एकजुटता और प्रार्थना के लिए सभी का आभार व्यक्त किया है, जिसने उन्हें बहादुरी से इसका सामना करने की ताकत दी।’’

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने निर्मल कौर के निधन पर शोक व्यक्त किया उन्होंने अपने संदेश में कहा, ‘‘ मुझे वॉलीबॉल की दिग्गज खिलाड़ियों में से एक के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उन्होंने देश के लिए कई सम्मान जीत कर हर पंजाबी को गौरवान्वित किया।’’

ऐसी आशंका जतायी गयी थी मिल्खा सिंह और उनकी पत्नी घर के नौकर से इस बीमारी की चपेट में आये।

निर्मल के बेटे एवं अनुभवी गोल्फर जीव मिल्खा सिंह और अमेरिका में चिकित्सक उनकी बेटी मोना मिल्खा सिंह अंतिम संस्कार के दौरान उपस्थित थे। माता-पिता के बीमार होने के बाद जीव और मोना दोनों क्रमश: दुबई और अमेरिका से चंडीगढ़ पहुंचे थे।

टॅग्स :मिल्खा सिंहकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वएस्ट्राजेनेका ने वैश्विक स्तर पर वापस ली कोविड वैक्सीन, बताया ये कारण: रिपोर्ट

भारतCoWIN सर्टिफिकेट से हटाई गई पीएम मोदी की तस्वीर, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कारण

विश्वChina Covid-19: विरोध प्रदर्शन का असर, प्रयोगशाला में लौटे वैज्ञानिक झांग योंगझेन, चीन कैसे कोविड-19 वायरस से जुड़ी जानकारियों को नियंत्रित कर रहा!

स्वास्थ्यकोविड-19 वैक्सीन के साइड इफेक्ट पर बोली एस्ट्राजेनेका- "हमारी सहानुभूति उन लोगों के प्रति है..."

विश्वChina Covid-19: धरना पर चीनी वैज्ञानिक झांग योंगझेन, आखिर कोविड वायरस से क्या है संबंध, जानें सबकुछ

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलNational Federation Cup: 1100 दिन बाद राष्ट्रीय फेडरेशन कप में जलवा बिखरेंगे चोपड़ा, पेरिस ओलंपिक से पहले भुवनेश्वर में दिखाएंगे जलवा, जानें शेयडूल

अन्य खेलParis 2024 Olympic Games: पेरिस ओलंपिक में दिखेगा जलवा, चार गुणा 400 मीटर रिले टीमों ने क्वालीफाई किया, भारतीय महिला और पुरुष ने किया धमाल

अन्य खेलLa Liga 2023-24: 36वीं बार ला लीगा का खिताब जीता रीयाल मैड्रिड, बार्सीलोना 73 अंक के साथ तीसरे स्थान पर, गिरोना 73 प्वाइंट के साथ दूसरे पायदान पर

अन्य खेलडोप टेस्ट के लिए नमूना देने से इनकार करने पर बजरंग पुनिया अस्थायी रूप से निलंबित, दी प्रतिक्रिया

अन्य खेलAsian Under-22 & Youth Boxing: टूर्नामेंट में 43 पदक पक्के, अंडर-22 टीम ने किया धमाल, यहां देखें लिस्ट