लाइव न्यूज़ :

मिल्खा सिंह की तबीयत बिगड़ी, ऑक्सीजन के स्तर में कमी के कारण अस्पताल में फिर कराया गया भर्ती

By दीप्ती कुमारी | Updated: June 4, 2021 09:10 IST

'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह की तबीयत एक बार फिर ज्यादा बिगड़ गई है। उनका ऑक्सीजन लेबल कम होने के बाद गुरुवार को उन्हें चंडीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देफ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह को चंडीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया हैडॉक्टरों के अनुसार मिल्खा सिंह के ऑक्सीजन के स्तर में कमी आई हैसिंह की पत्नी निर्मला कौर को भी पिछले शनिवार को आईसीयू में शिफ्ट किया गया था

चंडीगढ़:  भारत के महान धावक मिल्खा सिंह को गुरुवार को चंडीगढ़ के एक अस्पताल में ऑक्सीजन के स्तर में लगातार कमी होने के कारण भर्ती कराया गया ।  अस्पताल के प्रवक्ता अशोक कुमार ने कहा कि 'उन्हें गुरुवार दोपहर 3:35 पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च चंडीगढ़ कोविड अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया था । '

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा कि 'फ्लाइंग सिख  सिंह को गुरुवार दोपहर 3:35 में पीजीआईएमईआर के कोविड अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया है । फिलहाल उनकी स्थिति अभी स्थिर है और वह डॉक्टरों की निगरानी में है ।'

मिल्खा सिंह को रविवार को मिली थी अस्पताल से छुट्टी 

91 वर्षीय मिल्खा सिंह को परिवार के अनुरोध पर पिछले रविवार को एक निजी अस्पताल से छुट्टी मिली थी । कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उन्हें  अस्पताल में भर्ती कराया गया था । वह लगातार ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे ।

मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मला कौर को भी पिछले शनिवार को ऑक्सीजन की कमी के कारण आईसीयू में शिफ्ट कराया गया था । वही 82 साल की है ।

मिल्खा सिंह और उनकी पत्नी निर्मला कौर का कोरोना निमोनिया का इलाज चल रहा था । मिल्खा सिंह को पिछले हफ्ते सोमवार को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जबकि उनकी पत्नी को भी उसी हफ्ते दो दिन बाद यानी बुधवार को भर्ती कराया गया था। 

मिल्खा सिंह एशियाई खेलों में चार बार के स्वर्ण पदक विजेता है। वे 1960 के रोम ओलंपिक में चौथा स्थान हासिल करने में कामयाब रहे थे और ये भी उनकी अहम उपलब्धियों में से एक है।  मिल्खा सिंह को 1959 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था ।

टॅग्स :मिल्खा सिंहकोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!