लाइव न्यूज़ :

मेस्सी ने रिकार्ड मैच में दागे दो गोल, बार्सिलोना को दिलायी बड़ी जीत

By भाषा | Updated: February 14, 2021 10:18 IST

Open in App

बार्सिलोना, 14 फरवरी (एपी) लियोनेल मेस्सी ने स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में अपने रिकार्ड 505वें मैच में दो गोल दागे जिससे बार्सिलोना ने अलावेस पर 5-1 से बड़ी जीत दर्ज की।

मेस्सी ने बार्सिलोना की तरफ से लीग में सर्वाधिक मैच खेलने के झावी हर्नाडेज के रिकार्ड की बराबरी की और इस मैच को यादगार बनाने में कसर नहीं छोड़ी।

इस स्टार स्ट्राइकर ने पहले हाफ के इंजुरी टाइम और फिर 75वें मिनट में गोल दागे। उनके अलावा फ्रांसिस्को ट्रिनकाओ ने भी दो गोल किये जबकि जूनियर फिर्पो ने टीम की तरफ से आखिरी गोल किया।

बार्सिलोना के 22 मैचों में 46 अंक हो गये हैं और अपने चिर प्रतिद्वंद्वी रीयाल मैड्रिड की बराबरी पर पहुंच गया है लेकिन गोल अंतर में उससे आगे दूसरे स्थान पर है। एटलेटिको मैड्रिड ने ग्रेनाडा पर 2-1 से जीत दर्ज करके शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत की।

एटलेटिको के 21 मैचों में 54 अंक हैं। उसकी तरफसे मार्कोस लोरेंटे और एंजेल कोरिया ने गोल दागे।

अन्य मैचों में सेविला ने हुएस्का को 1-0 से हराया जबकि इबार और वल्लाडोलिड का मैच 1-1 से ड्रा रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार को हरा भरा बनाने में जीविका दीदियां निभा रही हैं अहम भूमिका, पिछले छह वर्षों में 40000000 से भी अधिक किया गया पौधरोपण

भारतUP: सपा प्रमुख अखिलेश यादव का दावा, बंगाल की सत्ता में दीदी थीं और दीदी रहेंगी

भारतबंगाल चुनाव: गौतम दास की जगह चमेली मुखोपाध्याय और अब बलाई बाग को बनाया कालीघाट पुलिस थाने का नया प्रभारी, 2 दिन में दूसरा ओसी?

स्वास्थ्यबच्चों में मधुमेह, रक्तचाप और मानसिक स्वास्थ्य की होगी जांच?, केंद्र ने आरबीएसके का दायरा बढ़ाया

भारत'100000 से ज़्यादा वोटों से जीतेंगे फाल्टा में': ईसी द्वारा 21 मई को दोबारा मतदान का आदेश दिए जाने के बाद बोले BJP के देबांग्शु पांडा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!