लाइव न्यूज़ :

फुटबॉल के जादूगर मेस्सी ने स्पेनिश लीग में रिकार्ड सातवीं बार जीता ‘गोल्डन बूट’

By निखिल वर्मा | Updated: July 20, 2020 12:31 IST

33 वर्षीय लियोनेल मेस्सी ने बार्सिलोना की तरफ से अब तक 300 से ज्यादा गोल किए हैं.

Open in App
ठळक मुद्दे स्पेनिश फुटबाल लीग ला लिगा में मेस्सी 2011-12 के सत्र में 50 गोल कर चुके हैं.मेस्सी अपने करियर में 700 से ज्यादा गोल कर चुके हैं

लियोनेल मेस्सी ने बार्सिलोना की अंतिम दौर में अलावेस पर 5-0 से शानदार जीत के दौरान दो गोल करके स्पेनिश फुटबाल लीग ला लिगा में रिकार्ड सातवीं बार किसी एक सत्र में सर्वाधिक गोल करने के लिये ‘गोल्डन बूट’ हासिल किया। मेस्सी ने लीग में कुल 25 गोल दागे जो उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी करीम बेंजेमा से चार गोल अधिक हैं। बेंजेमा रीयाल मैड्रिड और लेगानेस के बीच 2-2 से ड्रा छूटे मैच में गोल नहीं कर पाये थेमेस्सी लीग में सात अलग अलग सत्रों में सर्वाधिक गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गये हैं। चोट के कारण सत्र के शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाने के बावजूद उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। 

अर्जेंटीना के इस स्टार ने 33 मैचों में 25 गोल किये। इससे पहले वह टेल्मो जारा के साथ बराबरी पर थे। उन्होंने लगातार चार सत्र में सर्वाधिक गोल करने के ह्यूजो सांजेच के रिकार्ड की भी बराबरी की। मेस्सी ने रविवार को कहा, ‘‘व्यक्तिगत उपलब्धियां बाद में आती हैं। अच्छा होता अगर हम इसके साथ ही खिताब भी जीतने में सफल रहते। ’’बार्सिलोना की तरफ से अलावेस के खिलाफ रविवार को अंशु फाती, लुई सुआरेज और नेल्सन सेमेडो ने भी गोल किये। बार्सिलोना लीग में रीयाल मैड्रिड के बाद दूसरे स्थान पर रहा। 

पिछले साल ही अर्जेंटीना के स्टार लियोनेल मेस्सी ने रिकार्ड छठी बार फीफा के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता था ।

टॅग्स :लियोनेल मेसीफुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

क्रिकेटक्या मेस्सी ICC T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए मुंबई आएंगे? जय शाह ने वानखेड़े में IND बनाम USA मैच के लिए किया इनवाइट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!