लाइव न्यूज़ :

मर्टन्स, सबालेंका को आस्ट्रेलियाई ओपन महिला युगल का खिताब

By भाषा | Updated: February 19, 2021 12:53 IST

Open in App

मेलबर्न, 19 फरवरी (एपी) बेल्जियम की एलिस मर्टन्स और बेलारूस की आर्यना सबालेंका की जोड़ी ने शुक्रवार को यहां सीधे सेटों में जीत दर्ज करके आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट का महिला युगल का खिताब जीता।

मर्टन्स और सबालेंका की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने फाइनल में चेक गणराज्य की बारबोरा क्रैजिसिकोवा और कैटरीना सिनियाकोवा को 6-2, 6-3 से हराकर टीम के रूप में अपना दूसरा ग्रैंडस्लैम खिताब हासिल किया। उन्होंने 2019 में यूएस ओपन का खिताब भी जीता था।

सबालेंका और मर्टन्स ने आखिरी गेम में तीन चैंपियनशिप प्वाइंट गंवाये। सबालेंका ने ऐस जमाकर चौथा चैंपियनशिप प्वाइंट हासिल किया जिसके बाद सिनियाकोवा का बैकहैंड बाहर चला गया।

क्रैजिसिकोवा और सिनियाकोवा ने 2018 में विंबलडन और फ्रेंच ओपन के युगल खिताब जीते थे। क्रैजिसिकोवा ने मिश्रित युगल के फाइनल में भी जगह बनायी है।

इस बीच अमेरिका के राजीव राम और ब्रिटेन के जो सैलिसबरी ने स्कॉटलैंड के जेमी मर्रे और ब्राजील के ब्रूनो सोरेस को 6-4, 7-6 (2) से हराकर पुरुष युगल के फाइनल में जगह बनायी।

पिछली बार के चैंपियन राम और सैलिसबरी फाइनल में क्रोएशिया के इवान डोडिग और स्लोवाकिया के फिलिप पोलासेक से भिड़ेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAAP छोड़ने के 24 घंटे के भीतर राघव चड्ढा के इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन फॉलोअर्स घटे

भारत"बाबूजी धीरे चलना, हां बड़े धोखे इस राह में"?, भाजपा के भीतर और एनडीए गठबंधन में संतुलन पर ध्यान, सीएम सम्राट चौधरी पर हिट हो रहा गाना?

कारोबारनौकरी पर आफत?, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट में 20,000 से अधिक छंटनी, दुनिया भर में कई कंपनी लेऑफ के लिए तैयार?

क्राइम अलर्टकौन है सलीम वास्तिक?, 31 साल बाद अरेस्ट, 1995 में व्यवसायी के 13 वर्षीय बेटे को मार डाला था

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!