लाइव न्यूज़ :

बेलग्रेड में अक्टूबर - नवंबर में होगी पुरुषों की विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप

By भाषा | Updated: May 11, 2021 18:54 IST

Open in App

लुसाने, 11 मई पुरुषों की विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 26 अक्टूबर से छह नवंबर के बीच सर्बिया की राजधानी बेलेग्रेड में आयोजित की जाएगी। अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) ने मंगलवार को यह घोषणा की।

पहले यह प्रतियोगिता भारत में होनी थी लेकिन पिछले साल मेजबानी शुल्क का भुगतान करने में असफल रहने के बाद उसने मेजबानी के अधिकार गंवा दिये थे। इसके बाद एआईबीए ने सर्बिया को मेजबानी सौंप दी थी।

एआईबीए के अनुसार, ‘‘टूर्नामेंट 26 अक्टूबर से छह नवंबर के बीच खेला जाएगा। ’’

एआईबीए अध्यक्ष उमर क्रेमीव ने कहा, ‘‘एआईबीए पुरुष विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप विश्व भर के मुक्केबाजों को अपना दमखम दिखाने के लिये उचित मंच प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता दिखाएगी। ’’

पिछली चैंपियनशिप 2019 में रूस के एकटेरिनबर्ग में आयोजित की गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

क्राइम अलर्टबिहार के वैशाली जिले में देवर ने कर दी गर्भवती भाभी की हत्या, मृतका राधा कुमारी का देवर साहिल पटेल के साथ चल रहा था प्रेम प्रसंग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!