लाइव न्यूज़ :

मैक्सवेल ने आरसीबी को आठ विकेट पर 149 रन तक पहुंचाया

By भाषा | Updated: April 14, 2021 21:54 IST

Open in App

चेन्नई, 14 अप्रैल ग्लेन मैक्सवेल ने 41 गेंद में 59 रन बनाकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में आठ विकेट पर 149 रन तक पहुंचा दिया ।

वेस्टइंडीज के हरफनमौला जैसन होल्डर की अगुवाई में सनराइजर्स के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया । होल्डर ने 30 रन देकर तीन विकेट लिये जबकि स्टार स्पिनर राशिद खान ने 18 रन देकर दो विकेट चटकाये ।

आरसीबी के लिये मैक्सवेल ने सर्वाधिक रन बनाये और अपनी पारी में पांच चौके तथा तीन छक्के जड़े । कप्तान विराट कोहली ने 33, शाहबाज नदीम ने 14 और काइल जैमीसन ने 12 रन का योगदान दिया ।

कोहली और देवदत्त पडीक्कल (11) ने आरसीबी को अच्छी शुरूआत दिलाई लेकिन सनराइजर्स को पहली सफलता के लिये ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा । तीसरे ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने पडीक्कल को आउट किया जो कोरोना संक्रमण से उबरने के बाद अपना पहला मैच खेल रहे थे ।

अगला विकेट शाहबाज अहमद के रूप में गिरा जब आरसीबी का स्कोर 47 रन था । मैक्सवेल ने इसके बाद हाथ खेलने शुरू किये और शाहबाज नदीम को 11वें ओवर की पहली तीन गेंद पर दो छक्के और एक चौका लगाया । कोहली ने भी इस ओवर में एक चौका जड़ा ।

दोनों ने 44 रन की साझेदारी की लेकिन होल्डर ने कोहली का कीमती विकेट लेकर इस साझेदारी को तोड़ा ।

एबी डिविलियर्स के आने के बाद सनराइजर्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने फिर स्पिनरों को गेंद सौंपी । लेग स्पिनर राशिद ने उन्हें कवर्स में वॉर्नर के हाथों लपकवाकर पवेलियन भेजा ।

राशिद ने वाशिंगटन सुंदर (आठ) के रूप में दूसरा विकेट लिया । मैक्सवेल ने आखिरी तीन ओवर में तीन चौके और एक छक्का लगाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

क्राइम अलर्टमां से दोस्ती, परिवार का भरोसा जीता और 10 साल की उसकी बेटी को 3 दरिंदों के हवाले किया, दर्द से चिल्लाने लगी तो नशे की गोली खिलाकर घर छोड़ा?

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!