लाइव न्यूज़ :

मस्तिष्क में रक्तस्राव के लिये माराडोना की सफल सर्जरी

By भाषा | Updated: November 4, 2020 11:18 IST

Open in App

ब्यूनस आयर्स, चार नवंबर (एपी) डिएगो माराडोना का अपने 60वें जन्मदिन के कुछ दिन बाद मस्तिष्क में संभावित रक्तस्राव के लिये सफल आपरेशन किया गया।

माराडोना की जनसंपर्क टीम ने मंगलवार की रात जारी बयान में कहा, ‘‘यह सब सफल रहा और उम्मीद के अनुरूप हुआ।’’

उनके निजी चिकित्सक लियोपोल्डो लुके ने कहा, ‘‘माराडोना को सबड्यूरल हेमेटोमा था, जिसका मतलब एक झिल्ली और मस्तिष्क के बीच रक्त जमा होना है।’’

पेश के न्यूरोलोजिस्ट लुके ने कहा कि यह समस्या संभवत: एक दुर्घटना की वजह से हुई लेकिन माराडोना ने कहा कि उन्हें ऐसी कोई घटना याद नहीं है।

अर्जेंटीना के इस दिग्गज फुटबॉलर को एक निजी अस्पताल में कम से कम 48 घंटे बिताने होंगे।

स्थानीय मीडिया के अनुसार माराडोना के साथ अस्पताल में उनकी बेटियां डाल्मा, जियानिना और जाना तथा अन्य रिश्तेदार हैं।

माराडोना को सोमवार को अवसाद के लक्षणों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!