लाइव न्यूज़ :

मनीष सुरेश कुमार ने जीता इंदौर ओपन टेनिस एकल खिताब

By भाषा | Updated: November 14, 2021 21:30 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 14 नवंबर भारत के दूसरी वरीयता प्राप्त मनीष सुरेश कुमार ने रविवार को तीन सेटों के संघर्षपूर्ण मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के फिलिप सेकुलिक को 2-1 से हराकर 15,000 अमेरिकी डॉलर इनामी राशि वाले इंदौर ओपन आईटीएफ पुरुष टेनिस टूर्नामेंट का एकल खिताब अपने नाम किया।

मध्यप्रदेश टेनिस संघ की मेजबानी में इंदौर टेनिस क्लब में खेले गए प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में सुरेश कुमार ने सेकुलिक को 6-4, 4-6, 6-2 से पराजित किया।

सुरेश कुमार ने पहले सेट में सधा हुआ खेल दिखाया और सेकुलिक की गलतियों का फायदा उठाते हुए 45 मिनट के भीतर सेट जीत लिया।

सेकुलिक ने दूसरे सेट में जोरदार वापसी की और सुरेश कुमार के खिलाफ उम्दा सर्विस के साथ फोरहैंड पर उम्दा ग्राउंड स्ट्रोक लगाते हुए मुकाबला 1-1 की बराबरी पर ला दिया।

सुरेश कुमार ने तीसरे सेट की शुरुआत में ही सेकुलिक की सर्विस लगातार तोड़ कर 5-0 की बढ़त हासिल कर ली थी, लेकिन दो डबल फॉल्ट के कारण उन्हें दो अंक गंवाने पड़ गए। इसके बावजूद सुरेश कुमार ने अपना खेल संयमित अंदाज में जारी रखा और तीसरा सेट जीतते ही खिताब अपने नाम कर लिया।

सुरेश कुमार को इस जीत से10 आईटीएफ अंक मिले, जबकि उप विजेता सेकुलिक को छह आईटीएफ अंक हासिल हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Died: अलविदा 'आशा' जी, 92 वर्ष की आयु में आशा भोसले का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

ज़रा हटकेजब चोर खुद बन गया कैदी!, गाजियाबाद की चोरी वीडियो को देख आप भी कहेंगे- "भाई, रहने दे, तुझसे न हो पाए

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!