लाइव न्यूज़ :

मैनचेस्टर सिटी की लगातार 18वीं जीत, टोटैनहैम फिर हारा

By भाषा | Updated: February 22, 2021 10:23 IST

Open in App

मैनचेस्टर, 22 फरवरी (एपी) मैनचेस्टर सिटी ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सभी प्रतियोगिताओं में लगातार 18वीं जीत दर्ज करके इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत की जबकि टोटैनहैम को एक और हार का सामना करना पड़ा।

टोटैनहैम ने ठीक तीन महीने पहले सिटी को हराकर शीर्ष स्थान हासिल किया लेकिन इसके बाद परिस्थितियां बदलती गयी। सिटी ने रहीम स्टर्लिंग के गोल की मदद से आर्सनल को 1-0 से हराकर मैनचेस्टर यूनाईटेड और लीस्टर सिटी पर 10 अंक की बढ़त बना ली है।

मैनचेस्टर सिटी को आखिरी हार 26 मैच पहले टोटैनहैम से मिली थी। यह जीत टोटैनहैम का सबसे अच्छा दौर था लेकिन पिछले छह मैचों में से पांच में उसे हार मिली है जिससे वह नौवें स्थान पर खिसक गया है। उसे पिछले मैच में वेस्ट हैम ने 2-1 से पराजित किया।

मैनचेस्टर यूनाईटेड और लीस्टर सिटी ने भी अपने अपने मैच जीते। यूनाईटेड ने न्यूकॉस्टल को 3-1 से हराकर अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा। वह लीस्टर सिटी से गोल अंतर में आगे हैं जिसने एक अन्य मैच में एस्टन विल्ला को 2-1 से हराया।

मैनचेस्टर सिटी के 25 मैचों में 59 जबकि यूनाईटेड और लीस्टर सिटी के इतने ही मैचों में 49 अंक हैं। टोटैनहैम पर जीत से वेस्ट हैम चौथे स्थान पर पहुंच गया है। उसके 25 मैचों में 45 अंक हैं जिससे उसने चैंपियन्स लीग के लिये क्वालीफाई करने की उम्मीदें भी जगा दी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMalegaon Blast Case: मालेगांव ब्लास्ट के 4 आरोपियों को बॉम्बे हाई कोर्ट ने किया बरी, 20 साल पहले हुए हमले में 37 लोगों की हुई मौत

भारतजम्मू-श्रीनगर के बीच डायरेक्ट वंदे भारत ट्रेन 30 अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद, सभी तैयारियां पूरी

विश्वट्रंप के युद्धविराम ऐलान के चंद घंटों बाद ईरान का पलटवार, होर्मुज में कंटेनर जहाज पर की गोलीबारी

क्राइम अलर्टआंखों पर पट्टी बांधकर पहले किया प्रपोज, जिंदा जलाकर बनाई वीडियो, बेंगलुरु मर्डर केस में आरोपी महिला का चौंकाने वाला खुलासा

भारतदिल्ली के स्कूलों में बदले नियम, हीटवेव के चलते बाहर नहीं होगी मॉर्निंग असेंबली, नई गाइडलाइन्स जारी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!