लाइव न्यूज़ :

चेल्सी की हार से ईपीएल में शीर्ष पर पहुंचा मैनचेस्टर सिटी

By भाषा | Updated: December 5, 2021 10:19 IST

Open in App

लंदन, पांच दिसंबर (एपी) मौजूदा चैंपियन मैनचेस्टर सिटी ने वाटफोर्ड पर 3-1 की आसान जीत तथा चेल्सी की वेस्ट हैम के हाथों 3-2 से हार से इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

शनिवार को खेले गये मैचों से पहले चेल्सी शीर्ष पर काबिज था लेकिन अब सिटी 15 मैचों में 35 अंक लेकर पहले स्थान पर पहुंच गया है। चेल्सी के 15 मैचों में 33 अंक हैं और वह लिवरपूल (15 मैचों में 34 अंक) के बाद तीसरे स्थान पर खिसक गया है।

लिवरपूल ने एक अन्य मैच डिवोक ओरिगी के दूसरे हाफ के इंजुरी टाइम में किये गये गोल की मदद से वॉल्व्स को 1-0 से हराया।

सिटी ने वाटफोर्ड के खिलाफ दबदबे वाला प्रदर्शन किया। उसकी तरफ से बर्नांडो सिल्वा ने दो और रहीम स्टर्लिंग ने एक गोल किया। सिटी की यह लीग में लगातार पांचवीं जीत है।

एक अन्य मैच में न्यूकास्टल ने कैलम विल्सन के गोल की मदद से बर्नली को 1-0 से पराजित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!