लाइव न्यूज़ :

एनआईएस पटियाला में पुरूष मुक्केबाज और सहयोगी स्टाफ कोरोना संक्रमण से उबरे

By भाषा | Updated: April 14, 2021 20:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल पटियाला स्थित राष्ट्रीय खेल संस्थान में पिछले महीने कोरोना पॉजिटिव पाये गए भारतीय पुरूष टीम के मुक्केबाज और सहयोगी स्टाफ संक्रमण से उबर चुके हैं ।

मुख्य कोच सी ए कुटप्पा समेत 12 लोग मार्च के आखिरी सप्ताह में कोरोना संक्रमित पाये गए थे । उन्हें पृथकवास में रखा गया था । इनमें एशियाई चैम्पियनशिप के रजत पदक विजेता दीपक कुमार और नवीन बूरा शामिल थे ।

कुटप्पा ने बताया ,‘‘ सोमवार को हमारा टेस्ट हुआ और रिपोर्ट नेगेटिव आई है । अब हम पूरी तरह से उबर चुके हैं ।’’

भारतीय खेल प्राधिकरण ने एलीट अभ्यास केंद्रों पर 313 टेस्ट कराये थे । कोरोना पॉजिटिव पाये गए मुक्केबाजों में से एक भी ओलंपिक जाने वाला मुक्केबाज नहीं था ।

अभी तक नौ भारतीय मुक्केबाज तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके हैं जिनमें पांच पुरूष और चार महिलायें शामिल हैं । अब उन्हें दिल्ली में 21 से 31 मई तक एशियाई चैम्पियनशिप में भाग लेना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!