लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार, एशियाई कप एलओसी ने तैयारियों की समीक्षा की

By भाषा | Updated: December 2, 2021 15:54 IST

Open in App

मुंबई, दो दिसंबर एएफसी महिला एशियाई कप के आयोजन में अब जब दो महीने से भी कम का समय बचा है तब टूर्नामेंट के मेजबान राज्य, स्थानीय आयोजन समिति (एलओसी) के प्रतिनिधिमंडल सहित इसके महत्वपूर्ण हितधारकों ने इस आगामी टूर्नामेंट की तैयारी की समीक्षा की।

एलओसी के परियोजना निदेशकों अंकुश अरोड़ा और नंदिनी अरोड़ा ने महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे को टूर्नामेंट की तैयारी से जुड़ा अपडेट दिया जिसमें स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर उठाए जाने वाले एहतियाती कदमों के बारे में भी जानकारी दी गई। आदित्य मुंबई जिला फुटबॉल संघ (एमडीएफए) के अध्यक्ष भी हैं।

बुधवार को सफल चर्चा के बाद आदित्य ने कहा कि 12 देशों के टूर्नामेंट से पहले इससे जुड़े सभी लोगों ने सर्वश्रेष्ठ प्रयास किए हैं। टूर्नामेंट अगले साल 20 जनवरी से छह फरवरी के बीच खेला जाएगा।

एशियाई कप में मेजबान भारत को ग्रुप ए में चीन, चीनी ताइपे और ईरान के साथ रखा गया है। ग्रुप बी में आस्ट्रेलिया, थाईलैंड, फिलिपीन्स और इंडोनेशिया जबकि ग्रुप सी में गत चैंपियन जापान, कोरिया गणराज्य, वियतनाम और म्यांमार को जगह मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!