लाइव न्यूज़ :

तोक्यो ओलंपिक एथलेटिक्स स्पर्धाओं में होगा ‘मेड इन इंडिया’ का जलवा

By भाषा | Updated: July 16, 2021 11:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जुलाई एथलेटिक्स में भले ही भारत के महाशक्ति बनने के आसार नहीं हो लेकिन भारत की उपकरण निर्माता कंपनियां तोक्यो ओलंपिक स्टेडियम में ट्रैक और फील्ड स्पर्धाओं के दौरान अपनी उपस्थिति जरूर दर्ज करायेंगी ।

विश्व एथलेटिक्स ने जिन छह कंपनियों को शॉटपुट, चक्का और तारगोला फेंक स्पर्धाओं के दौरान उपकरण प्रदान करने की मंजूरी दी है , उनमें भारत की आनंद ट्रैक एंड फील्ड एक्विपमेंट (एटीई), भल्ला इंटरनेशनल और नेल्को शामिल हैं ।

ये 23 जुलाई से शुरू हो रहे ओलंपिक के दौरान शॉटपुट (7 . 26 किलो), चक्का (दो किलो) और तारगोला (7 . 26 किलो) मुहैया करायेंगी

एटीई के आदर्श आनंद ने पीटीआई से कहा ,‘‘ हम शॉटपुट, चक्काफेंक और तारगोला फेंक में छह छह उपकरण दे रहे हैं । महिला और पुरूष वर्ग की स्पर्धायें मिलाकर हम तोक्यो ओलंपिक में 36 उपकरण देंगें ’’।

उन्होंने कहा ,‘‘ हमारे उपकरण 1992 बार्सीलोना ओलंपिक से अब तक ओलंपिक में इस्तेमाल हो रहे हैं ।हमारा सफर तोक्यो में 1991 विश्व चैम्पियनशिप से ही शुरू हुआ था । ’’

कंपनी का पंजीकृत कार्यालय मेरठ में और दिल्ली में फैक्ट्री है ।

भल्ला इंटरनेशनल भी 36 उपकरण दे रहा है । कंपनी के प्रतिनिधि आशीष भलला ने कहा ,‘‘ हम रियो ओलंपिक 2016 में उच्च स्तरीय उत्पादों के लिये पुरस्कार जीत चुके हैं । हमारी कंपनी और देश के लिये गर्व की बात है कि हम ओलंपिक का हिस्सा हैं ।’’

कई खिलाड़ी ओलंपिक में अपने उपकरणों का इस्तेमाल करेंगे लेकिन कई स्पर्धा स्थल पर रैक में रखे उपकरण लेते हैं । नीरज चोपड़ा भालाफेंक में नेमेथ या नोर्डिक ब्रांड का भाला इस्तेमाल करते हैं ।

तीन भारतीय स्वदेशी ब्रांड का इस्तेमाल करेंगे जिनमें तेजिंदर सिंह तूर , सीमा पूनिया और कमलप्रीत कौर शामिल हैं।

एक अच्छा शॉटपुट, चक्का या तारगोला 6000 से 10000 रूपये के बीच आता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

बॉलीवुड चुस्कीकौन थीं आशा भोसले, 12000 से अधिक गाने रिकॉर्ड?, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: शिवाजी पार्क में होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, सोमवार को दी जाएगी मुखाग्नि

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका और संगीत जगत की महान हस्ती आशा भोसले नहीं रहीं?, 92 साल में निधन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!