लाइव न्यूज़ :

भाग्यशाली हूं कि जीवित हूं, नहीं जानता आगे क्या होगा : क्रिस केर्न्स

By भाषा | Updated: November 14, 2021 18:32 IST

Open in App

कैनबरा, 14 नवंबर न्यूजीलैंड के पूर्व आल राउंडर क्रिस केर्न्स ने जिंदगी की लड़ाई जीतने के तीन महीने बाद कहा कि ‘‘वह भाग्यशाली हैं कि जीवित हैं ’’।

तीन महीने पहले उनकी दिल की सर्जरी की गयी जिसके बाद उन्हें कई और सर्जरी से गुजरना पड़ा जिससे उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया और इसी दौरान ‘स्पाइनल स्ट्रोक’ के कारण उनका निचला हिस्सा लकवाग्रस्त हो गया जिससे यह 51 वर्षीय उबरने की कोशिश कर रहा है।

केर्न्स ने ‘कैनबरा टाइम्स’ से कहा, ‘‘हम नहीं जानते कि आगे क्या होगा। मैं नहीं जानता कि मैं चल पाऊंगा या नहीं, नहीं जानता कि खड़ा हो पाऊंगा या नहीं। लेकिन शायद मैं खड़ा हो सकता हूं। मैं शायद चल सकता हूं। सिर्फ एक ही विकल्प बचा है कि इलाज प्रक्रिया को जारी रखें। मैं सिर्फ भाग्यशाली नहीं हूं बल्कि मैं बहुत बहुत भाग्यशाली हूं कि मैं जीवित हूं। ’’

वह अब लकवे से उबर रहे हैं जिससे उन्हें तीन महीने में पहली बार अपनी छाती और बांह का इस्तेमाल करने को कहा गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस प्रक्रिया को जारी रखने की सबसे अच्छी चीज यही है कि अगर ऐसा कुछ फिर होता तो है तो आपको तैयार रहना चाहिए। ’’

अपने समय के सर्वश्रेष्ठ हरफनमौला खिलाड़ियों में से एक केर्न्स ने न्यूजीलैंड के लिये 62 टेस्ट, 215 वनडे और दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

उनकी पत्नी मेलानी ने कहा, ‘‘क्रिस को सिर्फ एक दिन ही स्ट्रोक नहीं पड़ा, बल्कि वह दो हफ्तों तक मौत के करीब रहा। वह अब हमारे पास है। हां, कुछ शारीरिक चुनौतियां हैं लेकिन जिम में उन्होंने स्टाफ से कहा कि तुम मुझे बताओ क्या करना है और मैं इसे पूरा करूंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!